Gangapar News: बिजली विभाग की लापरवाही से उपभोक्ता त्रस्त, Gangapar Hindi News – Hindustan

Gangapar News: विद्युत उप केंद्र बारा, लालापुर और भीटा क्षेत्र में बिजली विभाग की मनमानी से उपभोक्ता त्रस्त हो गए हैं।रात में की जा रही बिजली की कटौती के चलते ग्रामीणों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र हुई अति वृष्टि के कारण खेतों खलिहानों से निकल कर जीव जंतु गांवों की ओर पलायन कर चुके हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस समय आए दिन जहरीले सांप गांवों में घूम रहे हैं। इसके अलावा बरसात के बाद चारों ओर मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बिजली की ज्यादा जरूरत है किंतु विद्युत आपूर्ति महज 7 से 8 घंटे ही हो पा रही है।
कभी रोस्टिंग तो कभी लोकल फाल्ट समस्या बन जाती है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। विद्युत उप केंद्र जारी अंतर्गत ग्राम पंचायत बघोलवा का ट्रांसफॉर्मर लगभग एक माह से जला पड़ा है। ग्रामीणों ने कई बार लिखित और मौखिक शिकायत की, लेकिन विभाग ने आज तक उसे बदलने की जहमत नहीं उठाई।बरसात के महीने में ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।साथ ही बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।ग्रामीणों का कहना है कि बच्चे पढ़ नहीं पा रहे हैं।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News