Gaya News: कृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा को लेकर गुरुवार को आमस थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने समिति सदस्यों के साथ बैठक कर कई आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अश्लील व भड़काऊ गाने बजाने पर रोक रहेगी और लहरिया कट करने वाले बाइकर्स को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। यात्रा लाइसेंस में निर्धारित रूट से ही निकलेगी और समिति को वॉलेंटियर तैनात रखने होंगे। सुरक्षा के लिए जगह-जगह पुलिस व अधिकारियों की तैनाती की जाएगी। मुखिया मनोज यादव ने बताया कि शुक्रवार सुबह 10 बजे गंगटी मोड़ के मैदान से यात्रा शुरू होगी। यह आमस, बुधौल, ताराडीह, नवगढ़ होते नारायणपुर मोड़ तक जाएगी। इसके बाद चंडीस्थान, अकौना, हमजापुर और शेरघाटी होते हुए डोभी पहुंचेगी।
वहां विभिन्न स्थानों से आने वाले गोले का मिलान और भव्य कार्यक्रम होगा।
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play