Gaya News: बीस सूत्री की बैठक में पीडीएस से लेकर बैंकिंग व्यवस्था पर हुई चर्चा – Hindustan

Gaya News: बोधगया प्रखंड कार्यालय के सभागार में सोमवार को प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रखंड क्षेत्र में चल रही विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। विभिन्न विभागों के अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली गई और सदस्यों ने कई सवाल भी पूछे। बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन, लाभार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं, पोषण कार्यक्रम, टेक होम राशन, खाद्य सामग्री और स्टॉक की स्थिति पर चर्चा हुई। अंचल कार्यालय में दाखिल-खारिज, परिमार्जन और परिमार्जन प्लस से जुड़े मामलों की भी समीक्षा की गई। बोधगया थाना क्षेत्र की विधि-व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारी से जानकारी मांगी गई।

20 सूत्री सदस्य अरुण कुमार राव ने बताया कि पीडीएस से जुड़े करीब 15 बिंदुओं पर सवाल पूछे गए। पिछले छह माह में पीडीएस दुकानों के खिलाफ मिली शिकायतों, उनके निष्पादन और राशन वितरण में सामने आई गड़बड़ियों की जानकारी मांगी गई। बैंकिंग सेवाओं, सरकारी योजनाओं के डीबीटी, कृषि ऋण, स्वयं सहायता समूहों और आम लोगों को मिल रही बैंकिंग सुविधाओं पर भी चर्चा हुई। सरकारी विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था, छात्र उपस्थिति, भवन, मध्याह्न भोजन, छात्रवृत्ति और मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की गई। बीडीओ अजीत कुमार ने बताया कि विभागवार प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। कई विभागों के अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर सदस्यों ने नाराजगी जताई। बैठक में सीएचसी प्रभारी डॉ. मनोज कुमार, थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, चेरकी थानाध्यक्ष टिवंकल सिंह सहित अन्य अधिकारी व सदस्य मौजूद थे।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News