Gaya News: महाबोधि मंदिर का प्रभारी सचिव ने किया औचक निरीक्षण – Hindustan

Gaya News: महाकठिन चीवरदान समारोह की तैयारियों को लेकर बीटीएमसी के प्रभारी सचिव सह अपर समाहर्ता परितोष कुमार ने गुरुवार को महाबोधि मंदिर परिसर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। संबंधित कर्मियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। रविवार को बीटीएमसी की ओर से वार्षिक महाकठिन चीवरदान समारोह आयोजित होगा। इसमें हजारों बौद्ध श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इसे देखते हुए प्रभारी सचिव ने मंदिर परिसर की विभिन्न व्यवस्थाओं की जांच की। पहली चेकिंग प्वाइंट पर टूटे लोहे के बैरिकेडिंग की जल्द मरम्मत कराने का निर्देश दिया। लाल पत्थर पर रखे जूट कारपेट को हटाकर सुरक्षित स्थान पर रखने को कहा।निरीक्षण

के दौरान उन्होंने शौचालयों की साफ-सफाई का जायजा लिया। एक ब्लॉक की लाइट दुरुस्त करने और खराब शौचालय के दरवाजे की मरम्मत कराने का निर्देश दिया। बटर लैंप क्षेत्र में रखे अनुपयोगी कबाड़ को नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से हटाने को कहा। प्रभारी सचिव ने नियमित साफ-सफाई में लापरवाही नहीं बरतने और सभी निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित करने को कहा। नवंबर में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उन्होंने समय रहते सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने पर जोर दिया।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News