Gaya News: कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी को लेकर आमस के सलैया गांव में सोमवार को श्रीकृष्ण युवा समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता मुखिया मनोज यादव ने की। कमेटी के सदस्यों ने भगवान श्रीकृष्ण की धूमधाम से पूजा करने और 22 किलोमीटर तक शोभायात्रा निकालने पर विचार किया। संयोजक बबन यादव ने पूजा-अर्चना के बाद हजारों लोगों के बीच भगवान का प्रसाद वितरण करने में सहभागिता की अपील की। कहा भगवान का प्रसाद सभी को मिले। इसके लिए कमेटी के लोगों को पूरी तरह तत्पर रहना होगा। उपाध्यक्ष प्रविंद यादव ने बताया कि औरंगाबाद जिले के सीमा नारायणपुर मोड़ से हमजापुर तक शांति पूर्वक शोभयात्रा निकाली जाएगी।
इसमें गाजे-बाजे और बैंड बजा के साथ हजारों लोग शामिल होंगे। इसके लिए समिति के सदस्य व अधिकारी गांवों घूमकर लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। बैठक में अरविंद यादव, दीपक, धनंजय शामिल रहे।
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play