Ghaziabad News: मूक-बधिर पीड़िता की संदिग्ध मौत पर NHRC सख्त, 2 हफ्ते में मांगी पूरी रिपोर्ट – Zee News

National Human Rights Commission: NHRC ने यूपी के गाजियाबाद जिले में एक मूक-बधिर गैंगरेप पीड़िता की संदिग्ध मौत के मामले में संज्ञान लिया है. इस मामले में आयोग ने DGP और गाजियाबाद के DM को नोटिस जारी कर 2 हफ्तों के अंदर पूरी रिपोर्ट मांगी है.
Trending Photos
Ghaziabad News: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने यूपी के गाजियाबाद जिले में एक मूक-बधिर गैंगरेप पीड़िता की संदिग्ध मौत के मामले में संज्ञान लिया है. आयोग ने इस मामले में यूपी के पुलिस महानिदेशक (DGP) और गाजियाबाद के जिलाधिकारी (DM) को नोटिस जारी कर 2 हफ्तों के अंदर पूरी रिपोर्ट मांगी है. यह घटना 18 अगस्त को गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में हुई थी. 2 युवकों ने अकेली जा रही मूक-बधिर युवती को अगवा किया और सुनसान स्थान पर ले जाकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया.

रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता का इलाज दिल्ली स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन बिहेवियर एंड एलाइड साइंसेज (IHBAS) में चल रहा था, लेकिन 21 अगस्त को उसकी मौत हो गई. इस घटना को लेकर 22 अगस्त को मीडिया में रिपोर्ट प्रकाशित हुई, जिसके आधार पर NHRC ने कहा कि अगर ये आरोप सही हैं तो यह गंभीर मानवाधिकार उल्लंघन का मामला है. आयोग ने नोटिस में कहा है कि उन्हें यह जानना जरूरी है कि जांच की वर्तमान स्थिति क्या है. क्या पीड़िता के परिवार को कोई मुआवजा या सहायता दी गई है? प्रशासन ने इस मामले में अब तक क्या कदम उठाए हैं?

ये भी पढ़ें- खिलाड़ियों का नहीं होगा अपमान, हरियाणा में मिलेगा सम्मान, खेल मंत्री का बड़ा बयान

Add Zee News as a Preferred Source

शारीरिक बाध्यता जैसी चुनौती से जूझ रहे हो
NHRC ने इस घटना को बेहद चिंताजनक और शर्मनाक करार दिया है. आयोग का कहना है कि जब कोई पीड़ित पहले ही शारीरिक बाध्यता जैसी चुनौती से जूझ रहा हो और फिर उसके साथ ऐसी क्रूरता हो, तो यह सिर्फ कानून का ही नहीं, बल्कि समाज की संवेदनशीलता और सुरक्षा तंत्र पर भी सवाल खड़े करता है. गौरतलब है कि इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. दोनों ने ही पीड़िता को सुनसान रास्ते से अगवा कर उसके साथ अमानवीय कृत्य किया. अब NHRC की इस कार्रवाई से उम्मीद की जा रही है कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी और पीड़िता को न्याय मिलेगा. एनएचआरसी ने 2 सप्ताह के अंदर विस्तृत रिपोर्ट पेश करने को कहा है.
दिल्ली एनसीआर की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Delhi-NCR News in Hindi और पाएं Delhi-NCR latest News in Hindi हर पल की जानकारी । दिल्ली एनसीआर की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News