Ghaziabad News: सोसाइटी की लिफ्ट में युवक ने की अशोभनीय हरकत, वीडियो वायरल – Hindustan

Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। सोशल मीडिया पर मंगलवार को एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें सोसाइटी की लिफ्ट में एक युवक अशोभनीय हरकत करते दिख रहा है। आरोप है कि युवक लिफ्ट में लघुशंका कर रहा है। वीडियो इंदिरापुरम स्थित शिप्रा कृष्णा विस्टा सोसाइटी का बताया जा रहा है। लोग इसको लेकर रोष जता रहे हैं। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हुए हैं। एक वीडियो में दिख रहा है कि युवक लिफ्ट में प्रवेश करता है और फिर तुरंत यह हरकत शुरू कर देता है। इस दौरान लिफ्ट रास्ते में कई बार रुकती भी है, लेकिन युवक अपने हाथ से दरवाजे को रोकता दिख रहा है।
लिफ्ट के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। वहीं दूसरे वीडियो में एक महिला कर्मचारी लिफ्ट को साफ करते दिख रही है। वीडियो सामने आने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि युवक नशे की हालत में था। घटना के बाद सोसाइटी निवासियों में गहरा रोष है और लोग आरोपी युवक की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर लोग इस कृत्य की आलोचना कर रहे हैं। सोसाइटी की एओए उपाध्यक्ष नवेदिता का कहना है कि यह काफी परेशान करने वाली घटना है। वहीं सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य का कहना है कि वीडियो संज्ञान में आया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News