Ghazipur News: करंट लगने से गई जेसीबी चालक की जान – Hindustan

Ghazipur News: गाजीपुर (रेवतीपुर)। सुहवल थाना के सुजानपुर दलित बस्ती में सोमवार को जेसीबी चालक सर्वेश कुमार की करंट लगने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार 25 वर्षीय सर्वेश कुमार सोमवार सुबह सरिया लेकर घर की ओर आ रहा था। इसी दौरान गली में लंबे समय से लटक रहे जर्जर विद्युत केबल से सरिया का संपर्क हो गया। संपर्क होते ही तेज करंट प्रवाहित हुआ और सर्वेश उसकी चपेट में आ गया। मृतक की छोटी बहन सोनी ने बताया कि उसने अपने भाई को बचाने के लिए दो बार प्रयास किया।
इसके बाद तत्काल विद्युत उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। गंभीर हालत में सर्वेश को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक की पत्नी रूनी और मां मीरा देवी समेत पूरे परिवार में दुख का माहौल छा गया। पत्नी रूनी जब अपने पति का चेहरा देखकर माथा चूम विलाप करने लगीं, तो वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। परिजनों ने बताया कि सर्वेश पांच भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था। उसकी शादी चार वर्ष पूर्व पटकनियां गांव निवासी रूनी से हुई थी। परिवार में उसकी दो मासूम बेटियां रियांशी और जिया हैं। सर्वेश जेसीबी चलाकर पूरे परिवार का भरण-पोषण करता था, जबकि उसके पिता जगत नारायण चेन्नई के एक होटल में काम करते हैं। सुहवल थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News