Ghazipur News: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अधेड़ का शव – Hindustan

Ghazipur News: सिधागरघाट। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा सोनबरसा स्थित प्रभु नारायण सिंह महाविद्यालय के गेट के सामने शनिवार की सुबह एक अधेड़ का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार सोनबरसा निवासी 50 वर्षीय बच्चू बिंद शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद टहलने के लिए निकले थे। परिवार के अन्य सदस्य खाना खाकर सो गए। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने महाविद्यालय के गेट के सामने एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। इसकी जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
लोगों की सूचना पर परिजन भी पहुंचे, जिसके बाद उन्होने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से कीटनाशक दवा मिली, जिसे कब्जे में ले लिया गया। मृतक के बड़े पुत्र धर्मेंद्र बिंद की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। मृतक की पत्नी शानदेई देवी सहित बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। बच्चू बिंद के तीन पुत्र और दो पुत्रियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News