वैश्विक बाजारों में तेजी
Global Share Market News Today (ग्लोबल मार्केट 14-May-2026) आज वैश्विक बाजार : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच आज गुरुवार को बीजिंग में बैठक हो रही है। ग्लोबल मार्केट्स को दुनिया की दो सबसे बड़ी आर्थिक और सामरिक ताकतों के राष्ट्र पमुखों की इस मुलाकात से बड़ी उम्मीदें हैं। इसी वजह से दोनों देशों के साथ ही पूरी दुनिया के बाजारों में पॉजिटिव सेंटिमेंट है।
ट्रंप के चीन पहुंचने से पहले जहां, अमेरिकी बाजार में टेक शेयरों की अगुवाई में शानदार तेजी देखने को मिली। Nasdaq 1.20% उछलकर 26,402.34 पर बंद हुआ जबकि S&P 500 और Dow Jones Futures भी बढ़त में रहे। वहीं, एशियाई बाजारों में Nikkei, Hang Seng, KOSPI और Taiwan Weighted में मजबूती दिखी। हालांकि, चीन के बेंचमार्क इंडेक्स Shanghai Composite और इंडोनेशियाई बेंचमार्क Jakarta Composite में दबाव देखने को मिला।
भारतीय बाजार के फ्यूचर इंडेक्स GIFT Nifty में गुरुवार को सुबह के सत्र में 176 अंक तक की तेजी आई। लिहाजा, पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों साथ के साथ आज भारतीय शेयर बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स Sensex Nifty में गैप अप ओपनिंग हो कती है। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतें 105 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बनी हुई हैं, जिससे निवेशकों की नजर क्रूड और महंगाई पर भी रहेगी।
यूरोपीय बाजारों में भी खरीदारी
यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी मजबूती देखने को मिली। जर्मनी का बेंचमार्क इंडेक्स DAX 181 अंक यानी 0.75% चढ़ा। जबकि ब्रिटेन का FTSE 0.58% मजबूत हुआ। वहीं, फ्रांस का CAC इंडेक्स भी बढ़त के साथ बंद हुआ।
एशियाई बाजारों में ज्यादातर इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। जापान का Nikkei 225 167 अंक चढ़ा हुआ है। वहीं, हांगकांग का का Hang Seng 225 अंक मजबूत है। Taiwan Weighted इंडेक्स 1% से ज्यादा उछला है और KOSPI भी 0.76% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। हालांकि, चीन का Shanghai Composite 0.85% टूट गया है।
कमोडिटी बाजार में ब्रेंड क्रूड (Brent Crude) 105 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बना हुआ है। जबकि, WTI Crude 101.29 डॉलर पर पहुंच गया है। दोनों क्रूड बेंचमार्क्स में तेजी बनी हुई है। ऊंचे क्रूड प्राइस भारत जैसे आयातक देशों के लिए चिंता बढ़ा सकते हैं क्योंकि इससे महंगाई और चालू खाते के घाटे पर दबाव बढ़ने का खतरा रहता है।
Gold CFD मामूली बढ़त के साथ 4,691 डॉलर पर कारोबार कर रहा है। हालांकि सोने का टेक्निकल आउटलुक फिलहाल “Neutral” बना हुआ है। दूसरी तरफ Dollar Index 98.49 पर लगभग स्थिर है।
ग्लोबल संकेत फिलहाल भारतीय बाजारों के लिए पॉजिटिव दिखाई दे रहे हैं। अमेरिकी टेक रैली, GIFT Nifty में मजबूती और एशियाई बाजारों की तेजी सेंटीमेंट को सपोर्ट कर सकती है। हालांकि ऊंचे कच्चे तेल के दाम और चीन के बाजारों में कमजोरी निवेशकों की नजर में रहेंगे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों… और देखें