Gonda News: पत्नी को प्रेमी संग बिस्तर पर आपत्तिजनक हालत में देखा…अगले ही पल पति ने जो किया, सुनकर कांप … – Newstrack

Gonda News 
Gonda News: रात का सन्नाटा, नींद से भरी गलियां, और अचानक एक घर से उठी चीखें… जयपुरिया स्कूल के पास मंगलवार की रात एक ऐसा खौफनाक मंजर सामने आया जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। एक पति, जो हर रात अपने छोटे से किराए के घर में चैन की नींद लेता था, उस रात जब उठा तो उसे ज़िंदगी की सबसे बड़ी बेवफाई ने झकझोर दिया। सामने पत्नी अपने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में थी और फिर जो हुआ, वह दिल दहला देने वाला था।
देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जयपुरिया स्कूल के पास डेढ़ साल से किराए पर रह रहे पथवलिया गांव निवासी रिजवान ने जब रात करीब 12 बजे पत्नी माजिया और उसके प्रेमी सर्वेश उर्फ गुड्डू को आपत्तिजनक स्थिति में देखा, तो उसका पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उसने दूसरे कमरे से गड़ासा उठाया और दोनों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
36 वर्षीय सर्वेश की मौके पर ही मौत हो गई। वह नगर कोतवाली क्षेत्र के अफीम कोठी का रहने वाला था। वहीं, पत्नी माजिया को गंभीर हालत में गोंडा मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर किया गया है। पुलिस की शुरुआती जांच में चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है—मृतक सर्वेश और रिजवान के बीच पांच साल पुरानी दोस्ती थी। इसी दौरान सर्वेश का माजिया से नजदीकियां बढ़ीं और नतीजा इस खौफनाक कत्ल के रूप में सामने आया।
देहात कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। स्थानीय लोगों में इस वारदात को लेकर सनसनी फैल गई है और पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुट गई है।

News Cordinator and News Writer
Harsh Shrivastava is an enthusiastic journalist who has been actively writing content for the past one year. He has a special interest in crime, politics and entertainment news. With his deep understanding and research approach, he strives to uncover ground realities and deliver accurate information to readers. His articles reflect objectivity and factual analysis, which make him a credible journalist.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News