Gorakhpur News: बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे के बाईपास रोड स्थित डॉ. जेपी पांडेय अस्पताल के पास बुधवार को सड़क विवाद में आधा दर्जन लोगों ने बाइक सवार युवक पर हमला कर दिया। हमलावरों ने लोहे की रॉड और मोटे डंडे से प्रहार कर उसका सिर फोड़ दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके भाई को भी पीटकर घायल कर दिया गया। पुलिस मामले में आरोपियों को चिह्नित कर कार्रवाई में जुटी है। कल्यानपुर निवासी रमाशंकर यादव पुत्र स्व. झाबर यादव पिछले एक सप्ताह से कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती अपनी मां की तीमारदारी कर रहे थे। बुधवार को वह अपनी पुत्री को बाइक पर बैठाकर बाईपास मार्ग से घर लौट रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अस्पताल के पास गलत दिशा से आ रहे एक ई-रिक्शा ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। झटके से उनकी बेटी सड़क पर गिर पड़ी। रमाशंकर ने ई-रिक्शा चालक को संभलकर चलने की नसीहत दी तो वह गाली-गलौज करने लगा। देखते ही देखते ई-रिक्शा में सवार पांच-छह अन्य लोग भी उतर आए और लाठी-डंडों तथा लोहे की रॉड से रमाशंकर पर हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। शोर सुनकर बचाने पहुंचे उनके भाई सुंदरलाल पर भी हमलावरों ने वार कर घायल कर दिया। रमाशंकर को बेसुध और खून से लथपथ देखकर हमलावर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और घायलों को उपचार के लिए भिजवाया। पुलिस के अनुसार, पीड़ित पक्ष के बयान और तहरीर के आधार पर आरोपियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play