Gorakhpur News: एम्बुलेंस-ट्रेलर की टक्कर में घायल बुजुर्ग महिला की मौत, केस दर्ज – Hindustan

Gorakhpur News: गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास सरकारी एम्बुलेंस और ट्रेलर की टक्कर में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के करीब एक माह बाद मृतका के बेटे की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने ट्रेलर के अज्ञात चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, कुशीनगर जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र के गड़हिया चिंतामणि निवासी सुरेश कुशवाहा ने तहरीर में बताया कि 18 जून की रात करीब एक बजे उनकी मां फूलकली देवी को बहू ममता देवी और बेटी मंजू देवी के साथ सरकारी एम्बुलेंस से जिला अस्पताल कुशीनगर से बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर लाया जा रहा था। रास्ते में गुलरिहा क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ट्रेलर (यूपी-53 एचटी-7232) ने एम्बुलेंस को टक्कर मार दी।

हादसे में फूलकली देवी के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि ममता देवी के दोनों हाथ टूट गए। मंजू देवी, एम्बुलेंस चालक गणेश यादव और ईएमटी सुरेंद्र भी घायल हो गए। सभी घायलों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां फूलकली देवी का आईसीयू में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान 19 जून को उनकी मौत हो गई। अंतिम संस्कार के बाद 17 जुलाई को सुरेश कुशवाहा ने गुलरिहा थाने में तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात ट्रेलर चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News