Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। नागरिक सुरक्षा कोतवाली प्रखण्ड की एक महत्वपूर्ण बैठक डिवीजनल वार्डेन विकास जालान एवं उपनियंत्रक सत्य प्रकाश सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में हुई।
बैठक में दुर्गा पूजा एवं विजयादशमी के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा,भीड़ नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था में नागरिक सुरक्षा के योगदान को तय किया गया।
बैठक में निर्णय हुआ कि महाषष्ठी,महासप्तमी, महाअष्टमी एवं महानवमी पर प्रखण्ड क्षेत्र में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं के दर्शन के लिए उमड़ने वाली भीड़ को व्यवस्थित करने में नागरिक सुरक्षा के कोतवाली प्रखण्ड के वार्डेन जिला प्रशासन एवं गोरखपुर पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर अपना सहयोग प्रदान करेंगे।
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
विजयादशमी के अवसर पर भीड़ नियंत्रण एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बक्शीपुर, नखास चौक, रेती चौक, घंटाघर चौक एवं राघव शक्ति मिलन चौक पर नागरिक सुरक्षा के कोतवाली प्रखण्ड के कैम्प लगाए जाएंगे।
उपनियंत्रक सत्य प्रकाश सिंह नें बताया कि मेले के दौरान किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने एवं पूरे मेला क्षेत्र पर सतत निगरानी रखने के लिए एक (क्विक रिस्पॉन्स टीम) का गठन किया गया है। यह टीम स्टाफ ऑफिसर फायर सौरभ सिंह के नेतृत्व में मेला क्षेत्र में लगातार भ्रमण करते हुए व्यवस्थाओं पर नजर रखेगी तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर सहयोग प्रदान करेगी। इस मौके पर डिप्टी डिवीजनल वार्डेन मुर्तजा आलम,स्टॉफ ऑफिसर साधना श्रीवास्तव,आईसीओ मनोज गुप्ता, विशाल सिंह, पोस्ट वार्डेन आदित्य गुप्ता, फहीमुद्दीन खान, विजय उपाध्याय, राजेन्द्र कुमार, मनीष सोलंकी आदि वार्डेन उपस्थित रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play