Gorakhpur News: गोरखपुर। राजीव दत्त पाण्डेय चरगांवा और बसंतपुर गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन (जीटीएस) का संचालन बुधवार सुबह पांच बजे शुरू करा दिया गया, लेकिन मंगलवार को खड़ी रह गई कचरा भरी कूड़ा गाड़ियों के दबाव के कारण व्यवस्था सामान्य नहीं हो सकी। पहले पुराने कचरे से भरी गाड़ियों की तौल, अनलोडिंग और कैप्सूल में लोडिंग हुई, जिसके बाद वाहन वार्डों में पहुंचे। नतीजतन लगातार दूसरे दिन 12 हजार से अधिक घरों से डोर-टू-डोर कचरा नहीं उठ सका。
सबसे पहले मंगलवार का कचरा लेकर दुर्गंध फैलाती गाड़ियों की तौल कर उन्हें अनलोड कराया गया। कचरे को कैप्सूल में भरकर सुथनी के लिए रवाना किया गया। इसके बाद वाहन अपने-अपने वार्डों में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के लिए पहुंचे। दोनों जीटीएस पर पहले से खड़ी सैकड़ों गाड़ियों के दबाव के कारण कचरा खाली करने में काफी समय लगा। इससे डोर-टू-डोर अभियान देर से शुरू हुआ।
डोर-टू-डोर वाहनों के चालक और सुपरवाइजर भी व्यवस्था को लेकर नाराज दिखे। उनका कहना था कि उन्हें वार्डों के लोगों के लगातार फोन आ रहे थे, जिनके यहां मंगलवार को भी कचरा नहीं उठ पाया था। लोगों को जवाब देना मुश्किल हो रहा था, जबकि गाड़ियां मंगलवार से ही कचरा लेकर जीटीएस और नगर निगम के विभिन्न स्टोर में खड़ी थी। कुछ बड़े वाहन मंगलवार की देर रात यहां वहां खाली कराए गए।
दरअसल, मंगलवार सुबह जेएस एनवायरो सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने चरगांवा और बसंतपुर जीटीएस पर कचरा लेने से इनकार कर दिया था। इससे करीब 350 डोर-टू-डोर वाहन खाली नहीं हो सके और दूसरा चक्कर नहीं लगा पाए। इसका असर 50 हजार से अधिक घरों पर पड़ा, जहां कचरा नहीं उठ सका। फर्म ने मार्च से जून तक के करीब 3.08 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान का हवाला देते हुए कचरा ढुलाई रोक दी थी। हालांकि वित्तीय अनियमितता के आरोप में भुगतान रोका गया है।
नगर आयुक्त अजय जैन ने बताया कि दोनों जीटीएस दो घंटे की मरम्मत के लिए मंगलवार को बंद थे। बुधवार से संचालन सामान्य हो जाएगा। जेएस एनवायरो से इस संबंध में लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है। लेकिन बड़ा सवाल है कि दोनों जीटीएस पर दो-दो लाइनें लगी हुई थी, क्या जरुरी थी कि एक ही दिन दोनों जीटीएस की दोनों ही लाइनें बंद कर दी जाए? ऐसा भी हो सकता था कि एक लाइन चले और दूसरे की मरम्मत हो। ऐसे में डोर टू डोर कलेक्शन और कूडा निस्तारण बांधित न होता। सुथनी स्थित फ्रेश वेस्ट बायो ट्रामल प्लांट पर हर दिन 25 से 30 कैप्सूल आते हैं लेकिन मंगलवार को शाम 04 बजे कुछ डम्पर कचरा लेकर पहुंचे थे। बुधवार 03 बजे तक 18 कैप्सूल सुथनी पहुंच चुके थे।
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play