Gorakhpur News: वीर अभिमन्यु बने रामबाग के पहलवान शत्रुघ्न – Hindustan

Gorakhpur News: बड़हलगंज/महुआपार, हिन्दुस्तान संवाद। सरयू अमृत महोत्सव आयोजन समिति के तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय पहलवान रहे स्व जयनारायण सिंह वह स्व हरी निषाद की स्मृति में डेरवा खेल मैदान पर आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में रामबाग की शत्रुघ्न प्रथम स्थान प्राप्त कर वीर अभिमन्यु का खिताब अपने नाम किया। वहीं भैसवली के अनुराग ने प्रथम स्थान प्राप्त कर चिल्लूपार कुमार का खिताब व बड़हलगंज के आदित्य यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त कर चिल्लूपार केसरी का खिताब अपने नाम किया। कुश्ती में कुल 62 जोड़ों ने हिस्सा लिया। सरयू अमृत महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष व विधायक राजेश त्रिपाठी तथा कुश्ती आयोजन समिति के मुख्य संयोजक अंतरराष्ट्रीय कोच चंद्र विजय सिंह ने सभी पहलवानों का उत्साह वर्धन किया तथा निर्णय को अंग बेस देकर सम्मानित किया।
बड़हलगंज क्षेत्र के पहलवान श्याम दुलारे यादव व मोहद्दीपुर के शेषनाथ पहलवान की देखरेख में कुश्ती का निर्णय लिया गया। विधायक ने बताया कि 12 अक्टूबर को रुद्र महायज्ञ और महोत्सव के मंच पर विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, पूर्व प्रमुख रामवेलास यादव, डा परमहंस सिंह, डेरवा प्रधान जयप्रकाश सिंह, मैभरा प्रधान प्रेम प्रकाश सिंह आशीष सिंह, अष्टभुजा सिंह मौजूद रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News