Gorakhpur News: पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सोशल मीडिया पर आक्रामकता प्रदर्शित करते हुए एक व्यक्ति को 24 घंटे के अंदर गोली मारने की धमकी देने का वीडियो वायरल होने के बाद पीपीगंज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने और धमकी देने के आरोप में भगवानपुर निवासी दीपक जायसवाल को पकड़ा है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, दीपक जायसवाल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के माध्यम से किसी व्यक्ति को गोली मारने की धमकी दी थी। वीडियो में 24 घंटे के अंदर गोली मारने की बात कही गई थी।
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी दीपक जायसवाल पुत्र राजेश जायसवाल भगवानपुर, थाना पीपीगंज का निवासी है। उसके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष राकेश रोशन सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनीष कुमार गिरी, कांस्टेबल अजय कुमार, विक्रान्त सिंह और अभिषेक कुमार यादव शामिल रहे।
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play