Gorakhpur News: कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत कैंपियरगंज के मोदीगंज रोड पर लगा 100 केवीए का बिजली ट्रांसफार्मर जलने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। सूचना मिलते ही बिजली विभाग के अवर अभियंता दुर्गेश यादव और एसडीओ राघवेंद्र ने तत्काल कार्रवाई शुरू कराई। उपभोक्ताओं को लंबे समय तक बिजली संकट का सामना न करना पड़े, इसके लिए विभाग ने नगर पंचायत में उपलब्ध ट्रांसफार्मर लगवाकर तत्काल बिजली आपूर्ति बहाल करा दी। इसके बाद रविवार को 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर भी स्थापित कर दिया गया। नया ट्रांसफार्मर लगने के बाद क्षेत्र की बिजली व्यवस्था सामान्य हो गई।ट्रांसफार्मर जलने के महज 24 घंटे के भीतर बिजली आपूर्ति बहाल होने से स्थानीय उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।
लोगों ने अवर अभियंता दुर्गेश यादव की तत्परता की सराहना करते हुए विभागीय अधिकारियों का आभार जताया।स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या की जानकारी मिलते ही विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई किए जाने से उन्हें लंबे समय तक बिजली संकट का सामना नहीं करना पड़ा। अवर अभियंता की सक्रियता और जनसमस्याओं के प्रति तत्परता की क्षेत्र में सराहना हो रही है।
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play