Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सह प्रदेश सचिव धनंजय सिंह ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री देश को 7.8 प्रतिशत जीडीपी ग्रोथ के साथ भारत के तेजी से आगे बढ़ने की बात बता रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग है। उन्होंने कहा कि आंकड़ों की बाजीगरी और जुमलेबाजी से देश की जनता की वास्तविक समस्याओं को छिपाया नहीं जा सकता। धनंजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वयं विदेश यात्रा पर हैं और देशवासियों से विदेश यात्रा नहीं करने तथा सोना नहीं खरीदने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज देश जश्न नहीं मना रहा, बल्कि महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक परेशानियों से जूझ रहा है।
कहा कि सरकार को आंकड़ों के पर्दे के पीछे छिपने के बजाय वास्तविक परिस्थितियों को समझने की जरूरत है। देश की जनता की समस्याओं और उनकी आर्थिक स्थिति को प्राथमिकता के आधार पर देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता को वास्तविक स्थिति बताने की आवश्यकता है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play