Edited By :Azhar Naim
Updated:
भारतीय शादियों में कई ऐसी परंपराएं हैं, जिन्हें लोग सालों से निभाते आ रहे हैं, इन्हीं में एक है घोड़ी चढ़ने की रस्म, इसमें दूल्हा घोड़ी पर बैठकर बारात के साथ शादी के मंडप तक पहुंचता है. ऐसे में लोगों के मन में सवाल रहता है कि आखिर दुल्हा घोड़ी पर ही क्यों बैठता? आइए जानते हैं इस स्टोरी में.
दूल्हे की घोड़ी चढ़ाई को शादी की खास रस्म माना जाता है. इस दौरान दूल्हा अपनी शादी के कपड़े पहनकर घोड़ी पर सवार होता है. कई जगह उसके साथ एक छोटा बच्चा भी बैठता है, जिसे सहबाला कहा जाता है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक पारंपरिक मान्यता के अनुसार, घोड़े का स्वभाव ज्यादा जोशीला और गुस्सैल होता है. वहीं घोड़ी को शांत और संभालने में आसान मानी जाती है. इसी वजह से शादी में घोड़ी की सवारी की परंपरा लंबा समय से चलती आ रही है, ताकि शादी के दौरान कोई हादसा न हो जाए. साथ ही साथ घोड़ी एक स्वस्थ और गहरा रिश्ता बनाने का प्रतीक भी है, जिससे दूल्हा दुल्हन के बीच आपसी सम्मान और सुखद संबंध बन सके. इसी कारण दूल्हे को घोड़ी पर ही चढ़ाया जाता है.
घोड़ी पर बैठने की रस्म को दूल्हे की जिम्मेदारी से भी जोड़कर भी देखा जाता है, मान्यता है कि शादी के बाद उसे नए रिश्तों और परिवार की जिम्मेदारियां संभालनी होती हैं, यह रस्म उसी तैयारी का प्रतीक भी मानी जाती है.
शादी में सफेद रंग को शुभ और पवित्रता से जोड़कर देखा जाता है. पारंपरिक मान्यताओं में सफेद घोड़ी को शुद्धता, प्रेम, सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना गया है, इसलिए दूल्हे की सवारी के लिए इसे पसंद किया जाता है.
भारतीय परंपराओं में सफेद रंग शांति, सादगी और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है. शादी जैसे नए सफर की शुरुआत में इसे शुभ समझा जाता है, इसी सोच के कारण सफेद घोड़ी को विशेष महत्व दिया गया है.
कुछ पारंपरिक मान्यताओं में घोड़ी चढ़ने की रस्म को प्राचीन समय से जुड़ा बताया जाता है. रामायण और महाभारत के दौर में भी घोड़ों का महत्व था, हालांकि आज की शादी वाली रस्म की शुरुआत का पक्का ऐतिहासिक प्रमाण मौजूद नहीं है.
आज भी कई परिवारों में घोड़ी चढ़ने की रस्म बड़े उत्साह से निभाई जाती है. हालांकि, अब कुछ दूल्हे कार, विंटेज गाड़ी या दूसरी सवारियों से भी बारात लेकर पहुंचते हैं, फिर भी पारंपरिक घोड़ी की सवारी का आकर्षण बरकरार है. (Image: Pexels) यह भी पढ़ें: शादी के लिए बजट में खरीदना है शानदार थ्री पीस सूट? दिल्ली के इन मार्केट में जाएं
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301