Gurgaon News: केबल जलने से सात सोसाइटियों में आठ घंटे बिजली गुल – Hindustan

Gurgaon News: बिजली संकट केबल जलने से सेक्टर-99ए की सात सोसाइटियों की बिजली गुल, सात घंटे तक लोग परेशान रहे

गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। मिलेनियम सिटी में रविवार को सोसाइटी और औद्योगिक क्षेत्र में घंटों तक बिजली कटौती से लोग परेशान रहे।केबल जलने से सेक्टर-99ए की सात सोसाइटियों की आठ घंटे बिजली गुल रही। वहीं, शनिवार को दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हरसरू-सेक्टर-35 की 66 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के कंडक्टर टूटने के कारण चार फीडरों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। इससे 11 केवी के कुल 10 इंडस्ट्रियल और सोसाइटियों के फीडर प्रभावित हुए।

सेक्टर-99ए की सोसाइटियों में शनिवार रात आठ बजे से सुबह 4 बजे तक बिजली नहीं थी। इससे छोटे बच्चे, बुजुर्ग बिजली न होने के कारण गर्मी में रात भर बाहर बैठे रहे। बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद लोग सुबह नींद ली।डीएचबीवीएन को सोसाइटियों की जली केबल को ठीक करने में कई घंटे लग गए। जिससे सेक्टर-99ए के सात सोसाइटियों में आठ घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही है। इसमें हैबिटेट 99ए, हैबिटेट प्राइम, लक्ष्मी परिना, परिना कोबन, एसोटेक ब्लिथ, परिना एलीट और कॉसमॉस एक्सप्रेस सोसाइटी शामिल है। हैबिटेट 99ए सोसाइटी निवासी प्रवीण ठाकुर ने कहा कि बिजली आपूर्ति नहीं होने से दस हजार से ज्यादा लोग शनिवार सारी रात सो नहीं पाए। इनवर्टर भी जवाब दे गए। जिससे बच्चों और बुजुर्गों को बहुत परेशानी हुई। लगातार शिकायतों के बाद बिजली निगम की ओर से केबल को रात में जोड़कर आपूर्ति चालू की गई।

बिना बिजली के पूरी रात गुजारना करना पड़ा:

लक्ष्मी परिना सोसाइटी निवासी संतोष कुमार ने कहा कि शनिवार रात भीषण गर्मी में पूरी रात लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। विभाग से पूछे जाने पर लोगों को कोई जानकारी तक नहीं मिल रहे थे। कब तक बिजली आएगी। सेक्टर निवासी के लिए कल की रात मानो काला पानी की सजा की तरह रहा। आरोप लगाया कि विभाग के अधिकारी इतना व्यस्त थे कि जानकारी साझा नहीं की। इस गर्मी में बिना बिजली के पूरी रात गुजारना करना पड़ा।

दस फीडरों की बिजली बंद रही:

शनिवार को दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हरसरू-सेक्टर-35 की 66 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के कंडक्टर टूटने के कारण चार फीडरों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। इससे 11 केवी के कुल 10 इंडस्ट्रियल और सोसाइटियों के फीडर प्रभावित हुए। इनमें न्यू सेक्टर-35, न्यू शनि देव, सुपरॉन, सोना बीएलडब्ल्यू, आनंद एनवीएच, एचएसआईआईडीसी-1, एमएम एक्वा, एमटेक ऑटो, बम्बिनो एग्रो तथा एचएसआईआईडीसी-2 फीडर शामिल हैं।

दो फीडर की बिजली बहाल हुई, आठ बंद रहे:

11 केवी के दो इंडस्ट्रियल फीडरों में न्यू सेक्टर-35 और न्यू शनि देव का लोड सेक्टर-34 सब-स्टेशन पर स्थानांतरित कर शनिवार रात को बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई थी। बाकी छह सोसाइटी और दो इंडस्ट्रियल फीडरों का लोड स्थानांतरित नहीं किया है। जिससे सोसाइटियों में बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। 11 केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति रविवार सुबह 5:00 बजे बहाल हुई। सभी प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य हुई।

रखरखाव कार्य से चार फीडर प्रभावित रहे:

बादशाहपुर सर्किट पर तीन दिवसीय शटडाउन के चलते एचवीपीएन की मेंटिनेंस टीम की ओर से रखरखाव कार्य किया जा रहा है। जिसके कारण वैकल्पिक आपूर्ति उपलब्ध नहीं हो पा रही है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के खेड़की दौला सब-डिवीजन के अंतर्गत वर्तमान में एसपीआर रोड (अर्बन), बेगमपुर खटोला (अर्बन), सुज़ुकी (इंडिपेंडेंट) तथा लेंसकार्ट (इंडिपेंडेंट) फीडरों की बिजली आपूर्ति प्रभावित है। डीएचबीवीएन की टीमें मौके पर लगातार कार्य कर रहीं हैं। बिजली आपूर्ति जल्द बहाल करने के लिए एचवीपीएन समेत अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ मरम्मत कार्य किया जा रहा है।

सात घंटे लगे हाईटेंशन तार जोड़ने में:

हरियाणा विद्युत प्रसTransmission निगम लिमिटेड के अधीक्षण अभियंता केके कक्कड़ ने बताया कि शनिवार रात आठ बजे से हाईवे पर भारी यातायात के कारण मरम्मत कार्य चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में किया गया। रात तीन बजे हाईटेंशन लाइन जोड़ने के बाद आपूर्ति बहाल हुई। इसके बाद प्रभावित फीडरों की बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी।

——–अमर मौर्य

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News