Gurgaon News: – धारदार हथियार से रेतकर की गई थी युवक की हत्या, शिनाख्त के अभाव में उलझी सोहना थाना पुलिस सोहना, नरेश कुमार। अरावली की पहाड़ियों में ढाई माह पहले मिले अज्ञात युवक के सड़े-गले शव की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। शिनाख्त नहीं होने और परिजनों के सामने न आने के कारण यह सनसनीखेज हत्याकांड पूरी तरह मर्डर मिस्ट्री बनता जा रहा है। युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या की गई थी। पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को जंगल में फेंका गया था। घटना के 75 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस के हाथ खाली हैं.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोहना नगर परिषद क्षेत्र के गांव रायपुर से सटी अरावली पहाड़ी में रेलवे लाइन के समीप 27 जून की सुबह एक अज्ञात युवक का लावारिस शव बरामद हुआ था। शव कई दिन पुराना होने के कारण बुरी तरह गल-सड़ चुका था, जिससे मौके पर शिनाख्त संभव नहीं हो सकी थी। सोहना शहर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि युवक के गले पर किसी धारदार हथियार से गहरे कट के निशान थे, जिससे साफ हुआ कि गला रेतकर उसकी हत्या की गई थी.
ढाई माह बीतने के बाद भी मृतक की पहचान नहीं होना पुलिस जांच के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गया है। न तो आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी से शव का मिलान हो सका है और न ही किसी परिजन ने अब तक पुलिस से संपर्क किया है। सोहना थाना पुलिस ने शिनाख्त के लिए मृतक के कपड़े, जूते और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य सुरक्षित रखे हैं, ताकि पहचान होते ही हत्यारों तक पहुंचा जा सके.
पुलिस टीम अपने स्तर पर मृतक की पहचान कराने के हरसंभव प्रयास में जुटी है। आसपास के जिलों और राज्यों की पुलिस से भी लावारिस व गुमशुदा लोगों का डेटा साझा किया गया है। परिजनों की तलाश की जा रही है, ताकि इस मर्डर मिस्ट्री का पर्दाफाश कर हत्यारोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जा सके.
– सुरेंद्र कुमार, प्रभारी, सोहना शहर थाना
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play