Gurgaon News: फरीदाबाद, संवाददाता। दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर 50 लाख रुपए ऐंठने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने पिता-बेटे को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने शिकायतकर्ता से मारपीट कर 80 हजार रुपए ट्रांसफर करवाए। इसके बाद 50 लाख का चेक भरवाकर पांच खाली चेकों पर हस्ताक्षर करवाए। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरकेश और उसके बेटे करण के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि करीब चार साल पहले उसकी हरकेश से दोस्ती हुई थी। उसने हरकेश की बेटी अंजू को एक कंपनी में नौकरी लगवाने में मदद की थी। इसके बाद शिकायतकर्ता और अंजू के बीच नजदीकियां बढ़ गईं।
शिकायतकर्ता के अनुसार, पांच जुलाई को जन्मदिन के मौके पर वह अंजू के साथ एक होटल गया था। करीब एक घंटे बाद अंजू का भाई करण एक अन्य युवक के साथ वहां पहुंचा। दोनों ने हंगामा किया और शिकायतकर्ता को जबरन ऑटो में बैठाकर एक घर ले गए। आरोप है कि वहां शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की गई और दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दी गई। इसी दौरान हरकेश ने शिकायतकर्ता के मोबाइल से 80 हजार रुपए अंजू के फोन में ट्रांसफर करवाए। इसके बाद करण और उसका साथी शिकायतकर्ता को उसके घर ले गए और वहां से उसकी चेकबुक लेकर वापस लौटे। आरोप है कि आरोपियों ने शिकायतकर्ता से 50 लाख रुपए का चेक भरवाकर हस्ताक्षर करवाए। इसके अलावा पांच खाली चेकों पर भी हस्ताक्षर करवाए गए। रकम नहीं देने पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने की धमकी दी गई।पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद हरकेश और करण को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि हरकेश ने बेटे करण और एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर रुपये ऐंठने की योजना बनाई थी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play