Gurgaon News: बदलाव: जिले के सात सरकारी प्राथमिक स्कूलों का बदलेगा नाम – Hindustan

Gurgaon News: अंग्रेजी माध्यम में होगी पहली कक्षा की पढ़ाई मॉडल संस्कृत और पीएमश्री स्कूलों से जुड़े प्राथमिक विद्यालयों को मिलेगी नई पहचान, शिक्षकों की तैनाती स्क्रीनिंग से होगी

पहली कक्षा से अंग्रेजी में पढ़ाई, दूसरी कक्षा से हिंदी माध्यम का भी विकल्प मिलेगा

प्राथमिक स्कूलों में सहशिक्षा व्यवस्था लागू, विद्यार्थियों से निर्धारित नियमित निधि के अलावा कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा, नए नामकरण के साथ बदलेगा स्कूलों का शैक्षणिक ढांचा, शिक्षकों की नियुक्ति तय प्रक्रिया के तहत होगी

गुरुग्राम, साक्षी रावत। जिले के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में पढ़ाई के तरीके और विद्यालयों की पहचान में बदलाव की तैयारी है। मॉडल संस्कृत, पीएमश्री और मुख्यमंत्री उत्कृष्ट एवं प्रारंभिक अंग्रेजी प्राथमिक विद्यालयों से जुड़े प्राथमिक स्कूलों के नामकरण और शैक्षणिक व्यवस्था में बदलाव होने जा रहे हैं। इसके तहत पहली कक्षा की पढ़ाई अनिवार्य रूप से अंग्रेजी माध्यम में होगी, जबकि दूसरी कक्षा से हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में पढ़ाई की व्यवस्था की जाएगी। विद्यालयों में सहशिक्षा व्यवस्था भी लागू होगी और शिक्षकों की तैनाती स्क्रीनिंग प्रक्रिया के आधार पर की जाएगी।

गुरुग्राम जिले के सात सरकारी प्राथमिक विद्यालयों को नए नाम दिए गए हैं। इनमें करौला, बुधेड़ा, नूरगढ़, लाला खेड़ली और घामरोज अलीपुर के पांच स्कूलों का नाम मुख्यमंत्री उत्कृष्ट एवं प्रारंभिक अंग्रेजी प्राथमिक विद्यालय (जीसीएमईईईपीएस) किया गया है। वहीं, जमालपुर और अर्जुन नगर के दो प्राथमिक विद्यालयों को सरकारी मॉडल संस्कृत प्राथमिक विद्यालय (जीएमएसपीएस) के रूप में नई पहचान दी गई है। नई व्यवस्था के तहत इन स्कूलों में पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई अनिवार्य होगी और दूसरी कक्षा से हिंदी व अंग्रेजी दोनों माध्यमों के अनुभाग संचालित किए जाएंगे।

पहली कक्षा से अंग्रेजी, दूसरी से दो माध्यमों का विकल्प:

नई व्यवस्था के तहत संबंधित विद्यालयों में पहली कक्षा में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई कराना अनिवार्य होगा। दूसरी कक्षा से हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के अलग-अलग अनुभाग चलाए जा सकेंगे। इससे विद्यार्थियों को शुरुआती कक्षाओं से अंग्रेजी में पढ़ने का अवसर मिलेगा, वहीं हिंदी माध्यम से पढ़ाई जारी रखने का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा।

शिक्षकों की तैनाती स्क्रीनिंग के आधार पर:

सरकार ने इन विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती के लिए स्क्रीनिंग प्रक्रिया अपनाने का प्रावधान किया है। यह प्रक्रिया मॉडल संस्कृत, पीएमश्री और मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों की तर्ज पर होगी। इसका उद्देश्य निर्धारित शैक्षणिक व्यवस्था के अनुरूप शिक्षकों की तैनाती करना है। विद्यार्थियों से निर्धारित नियमित सरकारी निधि के अतिरिक्त कोई शुल्क या वित्तीय योगदान नहीं लिया जाएगा। वहीं, मॉडल संस्कृत प्राथमिक विद्यालयों से जुड़े कुछ विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2027-28 से विद्यालय विकास निधि प्राप्त करने का प्रावधान लागू होगा।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News