Gurgaon News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का एक और मौका – Hindustan

Gurgaon News: गुरुग्राम, अमर मौर्य। जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतर्गत ऐसे मतदाताओं को अंतिम मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करवाने का एक और अवसर मौका देने का निर्णय लिया गया है, जिन्हें गणना प्रपत्र जारी किए गए थे, लेकिन अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत व दोहरे के रूप में चिह्नित होने तथा गणना प्रपत्र वापस प्राप्त न होने के कारण जिनके नाम प्रारूप मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाए थे। जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह ने बताया कि गुरुग्राम में 15 जून से 24 जुलाई 2026 तक 15,55,034 मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए गए थे। उनमें से 11,01,955 मतदाताओं द्वारा गणना प्रपत्र 24 जुलाई 2026 तक वापस जमा करवाए गए। जिनसे गणना प्रपत्र वापस नहीं हुआ ऐसे 1,36,257 मतदाता अनुपस्थित व 25,713 अन्य के रूप में, 60,970 मृतक मतदाता, 2,03, 491 स्थानांतरित मतदाता तथा 26,648 पहले से दर्ज/दोहरें मतदाता के रूप में चिह्नित किए गए थे। 31 जुलाई को प्रकाशित की गई प्रारंभिक मतदाता सूची में 11,01,955 मतदाताओं को शामिल किया गया था। किसी कारणवश जिन मतदाताओं ने अपना गणना प्रपत्र वापस जमा नहीं किया था उनको भी अंतिम मतदाता सूची में शामिल किया जाना है।

दोबार प्रदर्शित की जाएगी मतदाता सूची:

ऐसे सभी मतदाताओं की मतदान केंद्रवार सूची संबंधित मतदान केंद्रों के नोटिस बोर्ड, ईआरो, एइआरओ के कार्यालय में, शहरी स्थानीय निकाय अधिकारी के कार्यालयों में पुनः प्रदर्शित की जाएगी। पुनः प्रदर्शित की जाने वाली सूची मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा की वेबसाइट पर पीडीएफ प्रारूप में भी उपलब्ध करवाई जाएगी, जिनमें नाम शामिल न होने के संभावित कारणों का उल्लेख होगा। यदि मतदाता उसी स्थान पर रह रहा है, यदि संबंधित मतदाता ने अपना निवास स्थान नहीं बदला है, तो वह भरा हुआ व हस्ताक्षरित गणना प्रपत्र तथा निर्धारित घोषणा पत्र (अनुलग्नक-बी) जमा करवा सकता है। इसमें पहले गणना प्रपत्र जमा न कर पाने का कारण भी बताना होगा। मतदाता अपना गणना प्रपत्र परिवार के किसी सदस्य के माध्यम से भी जमा करवा सकते हैं।

निवास प्रमाण प्रस्तुत करना होगा:

डीसी ने बताया कि यदि कोई मतदाता प्रदेश में ही किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित हो गया है, तो उसे फॉर्म-8 जमा करवाने की आवश्यकता नहीं होगी। ऐसे मतदाताओं को अपने नए पते और विधानसभा क्षेत्र का विवरण देते हुए गणना प्रपत्र के साथ निर्धारित घोषणा पत्र (अनुलग्नक-सी) तथा निवास प्रमाण प्रस्तुत करना होगा। मतदाता नए मतदान केंद्र के बीएलओ से भी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। यदि किसी व्यक्ति के पास निवास प्रमाण से संबंधित कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं है, तो बीएलओ की फील्ड वेरिफिकेशन रिपोर्ट पर्याप्त होगी। जिले की सभी चार विधानसभा क्षेत्र पटौदी (अ.जा.), बादशाहपुर, गुड़गांव और सोहना के सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करवाने के अवसर से वंचित न रहे। राजनीतिक दलों के जिला प्रधानों/सचिवों से भी अपील की कि वे अपने बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) के माध्यम से ऐसे सभी मतदाताओं को जागरूक करें और उन्हें गणना प्रपत्र भरकर जमा करवाने में सहयोग दें।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News