Gurgaon News: हड़ताल को राजनीतिक पार्टियों ने समर्थन दिया – Hindustan

Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। नगर निगम के कर्मचारियों की 36 दिनों से चल रही हड़ताल को लेकर आयोजित सामाजिक न्याय पंचायत में पहुंचकर कई राजनीतिक पार्टियों और कर्मचारी यूनियन ने अपना समर्थन दिया। यह पंचायत इकाई प्रधान बसंत कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसका संचालन भगवान वाल्मीकि समाज कल्याण सभा के प्रधान जुगेश कुमार सारवान ने किया। इस पंचायत में कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष पंकज डाबर, जिला उपाध्यक्ष हरिकेश, हरियाणा प्रदेश आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष रामे प्रधान, जोन प्रभारी विजय कृष्ण, सामाजिक कार्यकर्ता चमन लाल, भारत मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष लिखीराम यदुवंशी, कबीर मंदिर सभा से डॉ. के.लाल. प्रधान, जनवादी महिला समिति से राज्य महासचिव ऊषा सरोहा, सीटू से राज्य महासचिव कामरेड जय भगवान, जिला अध्यक्ष सुरेश नोहरा, अंबेडकर सभा के पूर्व अध्यक्ष जगमोहन पवार, एससी मोर्चा से पवन चौधरी, करण लोहिया, राजकुमार, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह कदम, जिला उपाध्यक्ष मनीष मक्कड़, कांग्रेस महासचिव मुकेश डागर, अंबेडकर समिति से धीर सिंह कदम के अलावा राजकुमार, वीर सिंह, अजीत सिंह, आनंद कुमार, रजक चौधरी ने पहुंचकर अपना समर्थन दिया。

कर्मचारियों की मांगों को लेकर 13 सितंबर को कुरूक्षेत्र में उपायुक्त कार्यालय के समीप महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। मौजूद नेताओं ने इस महापंचायत में सम्मिलित होने का आश्वासन दिया। पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन के राज्य उप प्रधान रमेश कुमार दहिया, जिला प्रधान महेंद्र कुमार व जसवीर शर्मा के नेतृत्व में कर्मचारियों के साथ समर्थन किया। सीटू से कामरेड जय भगवान, जिला अध्यक्ष सुरेश नोहरा, ईश्वर सिंह ठाकुर, द्रोण रेडी पटरी के प्रधान अशोक कुमार, योगेश कुमार, बलराम ने कमला नेहरू पार्क से नगर निगम कार्यालय तक प्रदर्शन करके हड़ताल को समर्थन दिया।

कर्मचारी नेता बसंत कुमार ने कहा कि बर्खास्तगी के सदमे से मृत दो कर्मचारियों को सरकार उचित मुआवजा दे। उनके परिवार से आश्रितों को पक्की नौकरी दे। कर्मचारी नेता ने सफाई कर्मचारियों की नाजायज गिरफ्तारी पर सरकार की कड़ी निंदा करते हुए निलंबन और बर्खास्तगी रद्द करने, कर्मचारियों पर दर्ज झूठे मुकदमे वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि मंत्री विपुल गोयल, कृष्ण बेदी मंत्री, राजकुमार वाल्मीकि कर्मचारियों की मांगों को मानने की बात बोलकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News