Gurgaon News: हड़ताल: -बिजली कटौती के खिलाफ उद्यमियों ने सांकेतिक हड़ताल कर जताई नाराजगी
-बिजली जाने से मशीनें अचानक बंद होने से उत्पादन का नुकसान होता है
-उत्पादन लागत, सप्लाई में देरी, निर्यात ऑर्डर, श्रमिकों के रोजगार प्रभावित
गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। विलासपुर रोड स्थित पायनियर इंडस्ट्रियल पार्क में बिजली कटौती के विरोध में सोमवार को उद्यमियों ने सांकेतिक हड़ताल की। इस हड़ताल के दौरान 100 उद्योगों का कामकाज पूरी तरह बंद रहा। बड़ी संख्या में उद्यमी पार्क परिसर में एकत्र हुए। हड़ताली उद्यमियों ने सरकार से औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।
उद्यमियों का कहना है कि लंबे समय से बिना सूचना के बिजली कटौती के कारण उत्पादन प्रभावित हो रहा है। मशीनें बीच में बंद होने से उत्पादन घटने से आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। समय पर ऑर्डर पूरे करना भी मुश्किल हो गया है। बिजली कटौती को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों के सामने यह उठाया गया, लेकिन अब तक कोई स्थाई समाधान नहीं हुआ। मजबूरी में उद्यमियों को हड़ताल करना पड़ा।
अंसल एपीआई इंडस्ट्रियल पार्क प्लॉट ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव कंवर सिंह जून ने कहा कि पूरे दिन औद्योगिक कामकाज बंद रखा गया। सरकार और प्रशासन से इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित किया गया। उद्योगों को केवल पर्याप्त बिजली चाहिए, ताकि उत्पादन और रोजगार प्रभावित न हों। उन्होंने सरकार से जल्द प्रभावी कदम उठाने की मांग की। यदि बिजली कटौती की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आगे की रणनीति पर उद्यमी सामूहिक रूप से निर्णय लेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play