Haldwani News: एसआईआर को लेकर चल रही अफ‌वाहों पर न दें ध्यान: वाजपेयी – Live Hindustan

Haldwani News: जहांगीर राजू हल्द्वानी। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट व हल्द्वानी विधानसभा कांग्रेस संगठन के डॉ. मयंक भट्ट ने गुरुवार को सिटी मजिस्ट्रेट से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि आमजन में भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं कि एसआईआर की प्रक्रिया में समय से पहले फार्म जमा करने बंद कर दिए हैं। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने कहा कि एसआईआर को लेकर अफवाहों पर ध्यान न दें। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से तय तिथि पर ही एसआईआर की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।सिटी मजिस्ट्रेट ने कांग्रेस नेताओं को बताया कि 30 जून तक बूथ स्तर पर मतदाताओं से प्रपत्र प्राप्त किए गए हैं।

सात जुलाई तक सभी प्रपत्रों का डिजिटलाइजेशन कर जांच के बाद उसकी सूची तैयार की जाएगी। 14 जुलाई को प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद 14 सितंबर तक लगभग दो माह की अवधि में जिन पात्र मतदाताओं का नाम किसी कारणवश सूची में शामिल नहीं हो पाया होगा, वह दावा प्रस्तुत कर अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे। महानगर अध्यक्ष बिष्ट ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक मतदाता का अधिकार सुरक्षित रहना चाहिए। डॉ. मयंक भट्ट ने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य केवल यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने आमजन से अपील की है कि वह अफवाहों से बचें और किसी भी जानकारी के लिए केवल अधिकृत प्रशासनिक व निर्वाचन अधिकारियों से ही संपर्क करें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News