Haldwani News: चार एसी-स्लीपर बसें ऑनलाइन बुकिंग से हटाईं – Hindustan

Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। काठगोदाम डिपो की अनुबंधित एसी बस के चालक द्वारा रविवार को बस का ईसीयू निकालकर ले जाने और यात्रियों को हुई परेशानी के बाद रोडवेज ने बड़ा कदम उठाया है। एआरएम गणेश पंत ने तत्काल प्रभाव से दिल्ली जाने वाली दोनों एसी बसों के साथ ही जयपुर रूट पर संचालित दो स्लीपर बसों को ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था से हटा दिया है। अब इन चारों बसों में यात्रियों को ऑफलाइन टिकट दिए जाएंगे। साथ ही इस पूरे प्रकरण के संबंध में मुख्यालय को पत्र लिखकर अवगत कराया गया है। रविवार को हल्द्वानी से दिल्ली जाने वाली एसी बस की सभी सीटें ऑनलाइन बुक होने के बावजूद बस अड्डे नहीं पहुंची थी।
चालक बस को गौलापार की निजी पार्किंग में खड़ा कर ईसीयू निकालकर अपने साथ ले गया था। बस संचालक और चालक के बीच वेतन को लेकर विवाद की बात सामने आई थी। बस नहीं पहुंचने पर यात्रियों को दूसरी साधारण सीएनजी बस से दिल्ली भेजना पड़ा, जबकि कुछ यात्री टैक्सी से रवाना हुए। घटना के बाद डिपो प्रबंधन ने ऑनलाइन बुकिंग को लेकर जोखिम कम करने के लिए चार अनुबंधित बसों को फिलहाल ऑफलाइन कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि इससे भविष्य में बस के अचानक उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में बड़ी संख्या में यात्रियों की ऑनलाइन बुकिंग फंसने से बचाया जा सकेगा। एआरएम ने बताया कि मामले की रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जा रही है। ऑनलाइन टिकट बुक करने वाले यात्रियों के रिफंड की प्रक्रिया भी कराई जा रही है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News