Hapur News: सोमवार को रेलवे रोड़ स्थित टू नाईट रेस्टोरेंट में भारत विकास परिषद के तत्वावधान में अधिष्ठापन समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस दौरान अधिष्ठापन अधिकारी मुक्ता अग्रवाल ,शिल्पी गर्ग को अध्यक्ष, नीरू मित्तल को सचिव, कविता गुप्ता को कोषाध्यक्ष तथा ममता अग्रवाल को महिला प्रमुख पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष एडवोकेट शिल्पी गर्ग ने कहा कि भारत विकास परिषद की सेवा, संस्कार, सहयोग और समर्पण की परंपरा को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा। समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा कार्य पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होने बताया कि भारत विकास परिषद केवल एक संगठन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, राष्ट्रभक्ति और मानवीय मूल्यों का सशक्त अभियान है। इसके अलावा सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने कहा कि सेवा और संस्कार से परिपूर्ण ऐसे संगठन समाज की अमूल्य धरोहर हैं। परिषद द्वारा किए जा रहे जनहित के कार्य प्रेरणादायी हैं।
वही भाजपा जिला अध्यक्ष कविता माधरे ने भी बताया कि जब समाज सेवा और संस्कार एक साथ चलते हैं, तब राष्ट्र सशक्त बनता है। भारत विकास परिषद इसी उद्देश्य को साकार कर रही है। उन्होंने कहा कि सेवा तभी सार्थक होती है जब उसमें संवेदनशीलता, समर्पण और संस्कार का समावेश हो। भारत विकास परिषद इन्हीं आदर्शों को लेकर निरंतर आगे बढ़ रही है। इस अवसर पर पूनम गुप्ता, बीना गर्ग, रेखा सिंह, बबीता सिंह, महिमा गोयल, मंजू गर्ग, स्वाति गर्ग, उमा गर्ग, भारती जिन्दल, श्वेता अग्रवाल, गीतिका सिंघल, राखी गर्ग, रेनू गर्ग, रचना गुप्ता, वंदना तायल, श्रुति समाजसेवी एवं परिषद के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play