Hapur News: यूपी के जनपद हापुड़ में एक मनचले ने छात्रा को बात ना करने पर दी जान से मारने की धमकी। यह धमकी आरोपी मनचले ने छात्रा के सामने तमंचा तान कर कही। इतना ही नही बेखौफ मनचले ने घर में घुसकर छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास भी किया। ऐसे में छात्रा सहित उसके परिजनो में भय का माहौल बना हुआ हैं। परिजनों ने थाने पहुंचकर मामले में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की हैं।
छात्रा के भाई ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उनका परिवार थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के एक मोहल्ले का निवासी हैं। उनकी बहन एक कॉलेज में पढ़ती हैं। काफ़ी समय से गांव का प्रदीप उर्फ़ पूरन उसकी बहन को परेशान करता आ रहा हैं। काफ़ी बार आरोपी ने बहन का बीच सड़क पर रास्ता रोककर उस पर बात करने का दबाव बना चुका हैं। कुछ दिन पहले आरोपी ने पीड़ित की बहन पर तमँचा तान दिया था।
आरोपी ने बहन को धमकी दी हैं कि अगर उसने बात नही की तो उसकी व उसके परिजनों की हत्या करा देंगा। यही नही बेखौफ आरोपी 27 अप्रैल को घर में घुस आया था। आरोपी ने पीड़िता की बहन के साथ छेडछाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास किया। बहन की चीखने चिल्लाने की आवाज सुन परिजनों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन आरोपी के हाथों में तमँचा देख पीछे हट गए और आरोपी मौके से फरार हो गया। ज़ब परिजन आरोपी के घर पहुँचे तो परिजनों ने भी आरोपी का पक्ष लिया। जिसको लेकर थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की हैं।
इस सबंध में थाना देहात प्रभारी मनोज बालियान ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया हैं। पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में जुट गई हैं। मनचले के खिलाफ सख्त से सख्त से कार्यवाही की जाएगी।
कंटेंट राइटर
मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।