Hardoi: पुलिस अभिरक्षा से अभियुक्त फ़रार, न्यायालय ने जारी किया था एनबीडब्लू, मचा हड़कंप | News Track in… – Newstrack

पुलिस अभिरक्षा से अभियुक्त फ़रार (न्यूजट्रैक)
Hardoi News: जिले में पुलिस वेरिफिकेशन के लिए गया कैदी पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया।कैदी के फरार हो जाने की जानकारी लगते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हरदोई में पहले भी पुलिसकर्मियों को कैदियों द्वारा चकमा देकर भागने के मामले सामने आ चुके हैं। हरदोई पुलिस से एक और जहां चोरी की घटनाएं रुक नहीं रही है। वहीं अब अपराधी भी पुलिस से नहीं संभल पा रहे हैं। पुलिस द्वारा नॉन बेलेबल वारंट जारी होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया था। जिसको न्यायालय के समक्ष पेश करना था उससे पहले अभियुक्त का वेरिफिकेशन के लिए शहर लेकर आई थी। फिलहाल अब पुलिस की कई टीमें अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही हैं।
कासिमपुर थाना क्षेत्र के घुसपहा के रहने वाला मनोज पर वर्ष 2011 में भारतीय दंड संहिता की धारा 3/25 का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में मनोज को न्यायालय में प्रस्तुत होना था लेकिन कई बार सम्मन के बाद भी मनोज न्यायालय के समक्ष पेश नहीं हुआ जिसके बाद न्यायालय ने मनोज के नाम नॉन बेलेबल वारंट जारी कर दिया और पुलिस को मनोज को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने के निर्देश जारी किया।
न्यायालय के आदेश पर कासिमपुर थाने से कांस्टेबल विकास यादव और होमगार्ड किशोरी कुमार ने अभियुक्त मनोज को गिरफ्तार कर हरदोई कोर्ट लेकर आए थे जहां अभियोजन कार्यालय में फिंगरप्रिंट सत्यापन के लिए सेशन हवालात में लाया गया था इसी दौरान मनोज पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस कर्मियों द्वारा मनोज को ढूंढने का काफी प्रयास किया गया लेकिन मनोज नहीं मिला जिसके बाद मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई। पुलिस के उच्च अधिकारियों द्वारा अभियुक्त मनोज की गिरफ्तारी के लिए कई टीम लगा दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मनोज को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
कंटेंट राइटर
मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News