Rashmi Singh
Date: 21-10-26 13:07
Haryana Diary: हरियाणा में भारत की प्राचीन सभ्यता और सांस्कृतिक विरासत को करीब से जानने का अवसर मिल रहा है. हिसार स्थित ऐतिहासिक स्थल राखीगढ़ी में सात दिवसीय राखीगढ़ी महोत्सव 2026 की शुरुआत हो गई है. इस वर्ष महोत्सव की थीम ‘माटी से महोत्सव तक’ रखी गई है. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राखीगढ़ी को देश की अमूल्य ऐतिहासिक धरोहर बताते हुए इसके संरक्षण, शोध और पर्यटन विकास पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि यह महोत्सव नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और गौरवशाली सभ्यता से परिचित कराने का महत्वपूर्ण माध्यम है.
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के अनुसार, राखीगढ़ी में संग्रहालय और इंटरप्रिटेशन सेंटर के निर्माण का सिविल कार्य लगभग पूरा हो चुका है. अगले चरण में करीब 18 करोड़ रुपये की लागत से इन सुविधाओं को विश्वस्तरीय बनाने की योजना है. इसका उद्देश्य यहां आने वाले पर्यटकों को प्राचीन सभ्यता, पुरातात्विक खोजों और ऐतिहासिक महत्व के बारे में बेहतर जानकारी उपलब्ध कराना है. इससे राखीगढ़ी को पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने में भी मदद मिल सकती है.
ये भी पढ़ें- India-New Zealand FTA: भारतीय निर्यातकों की बल्ले-बल्ले! न्यूजीलैंड में ड्यूटी खत्म | Piyush Goyal
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें