Haryana School Holidays : हरियाणा में स्कूलों की हो सकती है छुट्टियां, कल हो सकता है बड़ा फैसला ? – UdaipurTimes.com

Hit enter to search or ESC to close.
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा के स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। देशभर में भीषण गर्मी के चलते कई राज्यों में गर्मी की छुट्टियाँ का ऐलान कर दिया गया है लेकिन हरियाणा में अभी तक स्कूली छुट्टियों का ऐलान नहीं किया गय है जिससे इस तपती धूप में भी बच्चों को स्कूल आना पड़ रहा है। 
इस भीषण गर्मी में बच्चों को काफी मुश्किले भी हो रही है लेकिन शिक्षा विभाग ने अभी इस भीषण गर्मी को लेकर छुट्टियां नहीं की है। 
हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश के शिक्षा मंत्री श्री महिपाल ढाडा ने बड़ा फैसला लिया है, जिसके चलते उन्होंने अहम बैठक करने की बात कही है। 
भीषण गर्मीन के चलते स्कूली बच्चों को जल्द हुतती की खबर मिल सकती है। अनुमान लगाया जा रहा है की कल शिक्षा मंत्री श्री महिपाल ढाडा की इस मीटिंग में छुट्टी का ऐलान किया जा सकता है। 
हरियाणा प्रदेश में कल बुधवार को सुबह 11:00 बजे शिक्षा मंत्री श्री महिपाल ढाडा की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की अहम बैठक आयोजित की जाएगी
प्रदेश में बढ़ती गर्मी के कारण इस बैठक में स्कूलों के समय बदलाव और प्राइमरी की छुट्टियों पर निर्णय लिया जाएगा। 
भीषण गर्मी के चलते कई राज्यों में गर्मी की छुट्टियाँ बढ़ा दी गई है। भीषण गर्मी और गर्म हवाओं को देखते हुए कई राज्य सरकारों और जिला प्रशासनों ने स्कूलों में समय से पहले गर्मियों की छुट्टियों कर दी है। जानकारी के मुताबिक, उत्तर और मध्य भारत के बड़े हिस्से में सूर्य का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। 
IMD द्वारा मध्य मई से लेकर जून के दौरान लू के और अधिक खतरनाक होने की चेतावनी जारी की गई है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और तेलंगाना समेत कई राज्यों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, चिलचिलाती धूप के कारण विभिन्न राज्य सरकारों और जिला प्रशासनों ने समय से पहले और लंबी गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा कर दी है। जिन क्षेत्रों में अभी छुट्टियां शुरू नहीं हुई हैं, वहां बच्चों को दोपहर की भीषण धूप से बचाने के लिए स्कूलों के समय में बदलाव कर उन्हें सुबह की शिफ्ट में संचालित किया जा रहा है।
Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News 
UdaipurTimes.com (UT) is an online-only ‘Local’ News website and Blog covering extensively the latest news and events in and around Udaipur primarily and also that of other districts in Southern Rajasthan, viz. Chittor, Bhilwara, Banswara, Dungarpur, Salumber, Pratapgarh, etc.. However, interesting, motivating, thought provoking and useful information from outside the city is also made available to our readers.
Read more!

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News