Live
HMPV Virus Cases in India Live: चीन वाले एचएमपीवी वायरस ने इंडिया की भी टेंशन बढ़ा दी है. ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस ने सोमवार को भारत में भी दस्तक दी. देखते ही देखते सोमवार को एक दिन में पांच मामले सामने आए. इनमें दो-दो मामले कर्नाटक और तमिलनाडु, जबकि एक मामला गुजरात में सामने आया है. आज नागपुर में दो केस मिले हैं.
HMPV Virus Cases in India Live: चीन के बाद अब भारत में भी एचएमपीवी वायरस दस्तक दे चुका है. एचएमपीवी यानी ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस भारत में तेजी से फैल रहा है. भारत में एक ही दिन में सोमवार को पांच एचमपीवी के केस मिलने से हड़कंप मच गया. इसकी वजह से खुद हेल्थ मिनिस्टर जेपी नड्डा को बयान देना पड़ा. उन्होंने देशवासियों से कहा कि सरकार की स्थिति पर पूरी नजर है. अभी चिंता की कोई बात नहीं है. भारत में अब तक एचएमपीवी वायरस के पांच केस मिल चुके हैं. सोमवार को एचमपीवी वायरस के कर्नाटक में दो, गुजरात में एक और तमिलनाडु में 2 मरीज मिले. आज मंगलवार को भी दो नए केस मिले हैं. इस तरह चीन से फैलना शुरू हुई नई बीमारी HMPV ने भारत की भी टेंशन बढ़ा चुका है. भारत में अब तक जितने भी केस मिले हैं, सभी संक्रमित बच्चे हैं. तो चलिए जानते हैं भारत और चीन में एचएमपीवी वायरस को लेकर क्या है लेटेस्ट अपडेट्स.
भारत सरकार ने एचएमपीवी वायरस पर क्या कहा?
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा ने भारत में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) के मामले सामने आने के बाद सोमवार को कहा कि सरकार स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है और चिंता की कोई बात नहीं है. उन्होंने कहा कि एचएमपीवी कोई नया वायरस नहीं है और देश में किसी भी सामान्य श्वसन वायरस रोगजनक में कोई वृद्धि नहीं देखी गई है. जेपी नड्डा ने एक वीडियो संदेश में कहा कि चीन में एचएमपीवी की हालिया खबरों के मद्देनजर स्वास्थ्य मंत्रालय, आईसीएमआर, देश की शीर्ष स्वास्थ्य अनुसंधान संस्था और राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) चीन और अन्य पड़ोसी देशों में स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं. उन्होंने कहा कि डब्ल्यूएचओ ने स्थिति का संज्ञान लिया है और शीघ्र ही रिपोर्ट हमारे साथ साझा करेगा.
एचएमपीवी पर अपडेट: केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने देश में सांस संबंधी बीमारियों की वर्तमान स्थिति और उनके प्रबंधन के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों की स्थिति की समीक्षा की है. देश में सांस संबंधी बीमारी में कोई बढ़ोत्तरी नहीं है. ऐसे मामलों का पता लगाने के लिए कड़ी निगरानी की जा रही है. राज्यों को निवारक उपायों के संबंध में जनता के बीच जागरूकता बढ़ाने की सलाह दी गई. राज्यों को ILI/SARI निगरानी को मजबूत करने और समीक्षा करने की सलाह दी गई.
एचएमपीवी वायरस न्यूज अपडेट: चीनी वायरस यानी एचएमपीवी वायरस (HMPV) को लेकर भारत भी अलर्ट मोड में है. उत्तर प्रदेश में अब तक एचएमपीवी के एक भी मामले नहीं मिले हैं. हालांकि, राज्य सरकार इसे लेकर पूरी तरह सतर्क है. सीएम योगी आदित्यनाथ आज सुबह 11 बजे अपने आवास पर बैठक करेंगे. नए वायरस को लेकर तैयारी और अलर्ट पर यह बैठक होगी.
HMPV Virus Cases in Nagpur: चीन वाले एचएमपीवी वारसक का खौफ बढ़ता जा रहा है. अब नागपुर में भी एचएमपीवी के 2 मरीज मिले हैं. यहां दो बच्चों की रिपोर्ट एचएमपीवी पॉजिटिव पाई गई है. 3 जनवरी को निजी अस्पताल में सात साल के बच्चे और 13 साल की बच्ची की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इन दोनों बच्चों को खांसी और बुखार था.
HMPV वैश्विक स्तर पर पहचाना गया श्वसन संबंधी बीमारी पैदा करने वाला वायरस है. हाल में चीन में इसके प्रकोप की खबरों ने दुनिया का ध्यान खींचा. यह एक वायरल रोगजनक है, जो सभी आयु वर्ग के लोगों में सांसों में तकलीफ का कारण बनता है.
एचएमपीवी केस: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने सोमवार को कहा कि स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने स्पष्ट किया है कि एचएमपीवी कोई नया वायरस नहीं है. इसकी पहचान 2001 में हुई थी और यह कई सालों से पूरी दुनिया में फैला हुआ है. एचएमपीवी हवा के माध्यम से, श्वसन के जरिए फैलता है. यह सभी आयु वर्ग के लोगों को प्रभावित कर सकता है. यह वायरस सर्दी और शुरुआती वसंत के महीनों में अधिक फैलता है.
लोगों को खांसते या छींकते समय अपने मुंह और नाक को रूमाल या टिशू पेपर से ढकने की सलाह दी गई है. एडवाइजरी में कहा गया है, ‘अपने हाथों को साबुन और पानी या अल्कोहल आधारित सैनिटाइजर से बार-बार धोएं. भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचें, फ्लू से प्रभावित व्यक्तियों से एक हाथ से अधिक दूरी बनाए रखें.’ लोगों को सलाह दी गई है कि अगर उन्हें बुखार, खांसी और छींक आ रही है तो वे सार्वजनिक स्थानों से दूर रहें. उन्हें खूब पानी पीने और पौष्टिक भोजन खाने के लिए कहा गया है. संक्रमण को कम करने के लिए सभी स्थानों पर बाहरी हवा के साथ पर्याप्त वेंटिलेशन की सिफारिश की गई है.
एचएमपीवी वायरस लेटेस्ट अपडेट: आंध्र प्रदेश सरकार ने सोमवार को देश के कुछ हिस्सों में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) के मामले सामने आने के मद्देनजर अलर्ट जारी किया. मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सतर्क रहने तथा सभी आवश्यक निवारक उपाय करने के स्पष्ट निर्देश दिए. जब अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि राज्य के किसी भी हिस्से से एचएमपीवी का कोई मामला सामने नहीं आया है, तो उन्होंने अधिकारियों से देश के अन्य हिस्सों से राज्य में प्रवेश करने वालों पर नजर रखने और जहां भी आवश्यक हो परीक्षण करने को कहा.
एचएमपीवी वायरस लेटेस्ट अपडेट: एचएमपीवी वायरस ने सोमवार को भारत में दस्तक दी. भारत के तीन राज्यों में पांच मरीज एचएमपीवी वायरस से संक्रमित मिले. स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि कर्नाटक में दो और गुजरात में एक शिशु तथा तमिलनाडु में दो बच्चे एचएमपीवी से संक्रमित पाए गए हैं. यह वायरस सभी आयु वर्ग के लोगों को प्रभावित कर सकता है. हालांकि, इसका सॉफ्ट टारगेट बच्चे हैं. यह वायरस सर्दियों और शुरुआती वसंत के महीनों में अधिक फैलता है.
एचएमपीवी वायरस न्यूज: चीन वाले एचएमपीवी वायरस ने फिर से कोरोना का खौफ पैदा कर दिया है. लोगों को कोरोना वाले दिन याद आने लगे हैं. चीन में HMPV के प्रकोप की खबरों के बाद सोशल मीडिया पर लॉकडाउन (Lockdown) ट्रेंड करने लगा. लोग इस वायरस की तुलना COVID-19 से कर रहे हैं. इस बीच सरकार ने कहा है कि लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है. सरकार की नजर है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने लोगों को आश्वस्त किया कि सरकार स्थिति पर करीब से नजर रख रही है और चिंता की कोई जरूरत नहीं है. वहीं विशेषज्ञों ने भी पुष्टि की है कि यह कोरोना वायरस जैसी स्थिति नहीं है, ऐसे में इसे रोकने के लिए लॉकडाउन जैसे उपायों की जरूरत नहीं पड़ेगी.
ठंड में धूम मचा रही है बाजरे और मूंग से बनी नमकीन, स्वाद ऐसा कि लोगों ने मचा दी लूट, जानें रेसिपी
जालोर में सर्द हवाओं का सितम, दिन में हल्की धूप, शाम को कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित
सर्दियों में सरसों को बर्बाद कर देंगे ये खतरनाक रोग, किसान समय रहते कर लें ये उपाय, कोहरा-पाला का भी नहीं रहेगा डर
भीषण सर्दी से अपना ऐसे बचाव करते हैं आदिवासी, बनी रहती है गर्माहट, गजब का तरीका
बिहार की इस खूबसूरत लड़की को पूर्व राष्ट्रपति के द्वारा मिलेगा अवॉर्ड, हेमा मालिनी भी दे चुकी हैं सम्मान
wood apple powder: स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बना रहीं बेल का चूर्ण, पेट के मरीजों के लिए बहुत लाभदायक
‘कूली’ नहीं, अमिताभ बच्चन ने इस फिल्म की भी जान पर खेलकर पूरी की शूटिंग, रिलीज होते ही थिएटर्स में मचा था तहलका
Tandoori Momo: जमशेदपुर की खाओ गली तंदूरी मोमोज प्रेमियों का स्वर्ग, एक बार चख लिया स्वाद तो बार-बार आने का करेगा मन
40 हजार लागत…4 लाख कमाई, हाईटेक तकनीक से करें इस फसल की खेती, सरकार भी देगी 25 लाख तक अनुदान
लाइव ब्लॉग
5 minutes ago
20 minutes ago