Homemade Chakki Atta: बाजार का मिलावटी आटा छोड़िए, घर में गेहूं से निकालें शुद्ध और ताजा चक्की आटा, रोटी-पूड़ी लगेंगी टेस्टी – AajTak

Feedback
Homemade Chakki Atta: अगर आप भी अपनी सेहत को लेकर काफी गंभीर रहते हैं और बाहर की चीजें खाने से परहेज करते हैं तो जरा सोचिए कि सबसे ज्यादा आप जिस चीज का रोज सेवन करते हैं वो है गेहूं का आटा. आपने कभी सोचा है कि बाजार का गेहूं का आटा मिलावटी और कई महीने पुराना हो सकता है. जी हां इसलिए सबसे पहले तो आपको शुद्ध और ताजा आटा खाना शुरू कर देना चाहिए. आप बाकी चीजों की तरह घर पर ही चक्की का फ्रेश आटा निकाल सकते हैं. आटा बनाने के लिए कई छोटी मशीने आती हैं लेकिन आप बिना मशीन के भी इसे बना सकते हैं और वो भी बिना हेवी मशीन के.
बाजार में मिलने वाले पैकेटबंद आटे में अक्सर फाइबर से भरपूर चोकर निकाल लिया जाता है और आटे को लंबे समय तक खराब होने से बचाने के लिए प्रिजर्वेटिव्स या केमिकल्स मिला दिए जाते हैं. ऐसा आटा खाने से न सिर्फ रोटियों का असली स्वाद खत्म हो जाता है, बल्कि पाचन से जुड़ी समस्याएं भी होने लगती हैं.
अगर आप अपने परिवार को सेहतमंद और स्वादिष्ट भोजन देना चाहते हैं, तो बाजार का मिलावटी आटा छोड़कर घर पर ही शुद्ध और ताजा चक्की आटा तैयार कर सकते हैं. ताजे पिसे गेहूं के आटे से बनी रोटियां और पूड़ियां न सिर्फ एकदम नरम और मीठी बनती हैं, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होती हैं.
सामग्री व उपकरण:
अच्छी क्वालिटी का साबुत गेहूं (जैसे शरबती या एमपी गेहूं) – 2 से 3 किग्रा
गेहूं साफ करने वाली सूप या छलनी
मिक्सी का बड़ा ग्राइंडिंग जार या होम अटैचमेंट ग्राइंडर (घरेलू आटा चक्की)
बनाने का तरीका
सबसे पहले साबुत गेहूं को किसी बड़े बर्तन में पानी में डालकर अच्छे से धो लें ताकि उसकी धूल-मिट्टी और तिनके तैरकर ऊपर आ जाएं. गंदे पानी को तुरंत बहा दें.
धोए हुए गेहूं को 1-2 दिन तक तेज धूप में साफ सूती कपड़े पर फैलाकर अच्छी तरह सुखाएं. गेहूं का पूरी तरह कड़क सूखना जरूरी है, वरना पीसते समय नमी के कारण आटा चिपचिपा बनेगा.
सूखे हुए गेहूं को घरेलू आटा चक्की या मिक्सी के हैवी-ड्यूटी जार में डालें. मिक्सी में पीस रहे हैं तो पल्स मोड पर थोड़ा-थोड़ा करके चलाएं ताकि आटा बहुत ज्यादा गर्म न हो.
पिसने के बाद आटे को बहुत बारीक छलनी से न छानें. मोटे सुराख वाली छलनी का ही इस्तेमाल करें ताकि गेहूं का प्राकृतिक चोकर आटे में ही रहे, जो पाचन के लिए बहुत जरूरी है.
ताजे पिसे आटे को तुरंत डिब्बे में बंद न करें. उसे 15-20 मिनट के लिए खुला छोड़ दें ताकि पीसने के दौरान उत्पन्न हुई गर्मी निकल जाए, फिर इसे एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें.
नोट- घर पर आप बाहर की तरह बहुत सारा आटा नहीं निकाल सकते हैं लेकिन हफ्ते में थोड़ा-थोड़ा करके आटा निकाला और स्टोर किया जा सकता है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News