Hyundai Factory Fire: हुंडई की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, काले धुएं से ढका आसमान, दो यूनिट जलकर खाक – AajTak

Feedback
चेन्नई के पास श्रीपेरंबदूर इलाके में आज अचानक ऐसा मंजर बना, जिसने पूरे इंडस्ट्रीयल एरियर को दहशत में डाल दिया. हुंडई मोटर इंडिया के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के पास स्थित हुंडई मोबिस (Hyundai Mobis) फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. और देखते ही देखते आसमान काले धुएं से भर गया. आग इतनी तेजी से फैली कि कर्मचारियों को तुरंत बाहर निकालना पड़ा, जबकि दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में चार घंटे से ज्यादा समय लग गया. राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन फैक्ट्री की दो यूनिट पूरी तरह तबाह हो गईं.
जानकारी के मुताबिक, आग की शुरुआत फैक्ट्री के असेंबली सेक्शन की सोल्डरिंग लाइन से हुई थी. शुरुआती चिंगारी ने देखते ही देखते बड़ा रूप ले लिया और आग तेजी से प्लांट के दूसरे हिस्सों तक फैल गई. आग पर काबू पाने के लिए कई दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और लंबे समय तक राहत एवं बचाव कार्य जारी रहा.
कांचीपुरम पुलिस के अनुसार, श्रीपेरंबुदूर स्थित SIPCOT इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स में कई ऑटोमोबाइल और कंपोनेंट मेकर्स की फैक्ट्रियां चलती हैं. हुंडई मोबिस कंपनी एयरबैग मैकेनिज्म और ऑडियो सिस्टम जैसे ऑटो पार्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग करती है. बताया जा रहा है कि, रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे फैक्ट्री के वेस्ट स्टोरेज एरिया में अचानक आग लग गई.
VIDEO | TN: Fire breaks out at Hyundai Mobis in Kancheepuram. Further details awaited.

(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/sUDQX67z7P
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शुरुआत में आग छोटी थी, लेकिन तेज हवा के कारण उसने जल्द ही विकराल रूप ले लिया. देखते ही देखते आग पूरे कंपाउंड में फैल गई और पूरा आसमान काले धुएं के गुबार से भर गया. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कंपनी प्रबंधन ने तुरंत पुलिस और फायर एंड रेस्क्यू सर्विस को सूचना दी और सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.
घटना की सूचना मिलते ही श्रीपेरंबुदूर और ओरगडम फायर स्टेशन से दमकल की कई गाड़ियां और बचाव दल मौके पर पहुंचे. तकरीबन चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया. हालांकि इस दौरान फैक्ट्री की दो यूनिट पूरी तरह जलकर खाक हो गईं. अधिकारियों द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है और आग लगने के सटीक कारणों की जांच शुरू कर दी गई है.
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News