Hyundai i20 की नई जेनरेशन को लॉन्‍च करने की हो रही तैयारी, सोशल मीडिया पर जारी हुआ टीजर – Jagran

कृपया धैर्य रखें।
Hyundai की ओर से i20 को प्रीमियम हैचबैक कार के तौर पर ऑफर किया जाता है। इस कार की नई जेनरेशन को लॉन्‍च करने की जा रही है। इसके पहले इसका टीजर जारी किय …और पढ़ें
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। वाहन निर्माता हुंडई मोटर की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से प्रीमियम हैचबैक कार के तौर पर Hyundai i20 को ऑफर किया जाता है। इस कार की नई जेनरेशन को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। इसके पहले निर्माता ने इसका टीजर जारी किया है। नई जेनरेशन में किस तरह के फीचर्स को दिया जा सकता है। भारत में इसे कब तक लॉन्‍च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
हुंडई की ओर से प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में आई 20 को ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से इस कार की नई जेनरेशन को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है।
निर्माता ने इस कार की नई जेनरेशन के लॉन्‍च से पहले नया टीजर जारी किया है। इस टीजर में गाड़ी के फ्रंट की झलक को दिखाया गया है। लेकिन इसकी अन्‍य जानकारी इसमें नहीं दिखाई दे रही हैं।
आई 20 की नई जेनरेशन में तीर की तरह हेडलाइट्स को दिया जा सकता है। जिसके साथ वाई आकार के एलईडी डीआरएल को दिया गया है। जो एलईडी लाइट बार के साथ जुड़े हुए हैं।
निर्माता की ओर से इस कार की नई जेनरेशन में ड्यूल स्‍क्रीन कर्व्‍ड डिस्‍प्‍ले, नया इंटीरियर, 360 डिग्री कैमरा, Level-2 ADAS, एबीएस, ईबीडी, छह एयरबैग, बेहतर इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्‍ले जैसे कई फीचर्स को दिया जा सकता है।
हुंडई की ओर से आई 20 की नई जेनरेशन को पेट्रोल इंजन के साथ ही माइल्‍ड हाइब्रिड जैसी तकनीक को ऑफर किया जा सकता है। इसके साथ ही इस गाड़ी के इलेक्‍ट्रिक वर्जन को भी लॉन्‍च किया जा सकता है।
निर्माता की ओर से हाल में ही इसका पहला टीजर जारी किया गया है। जिसके बाद उम्‍मीद बढ़ गई है कि इस कार को अगले एक से दो महीने में ही ग्‍लोबल स्‍तर पर पेश किया जाएगा।
हुंडई अपनी कई बेहतरीन कारों को भारतीय बाजार में भी ऑफर करती है। निर्माता की ओर से नई जेनरेशन आई 20 को पहले ग्‍लोबल स्‍तर पर पेश किया जाएगा। इसके कुछ समय के बाद इसे भारतीय बाजार में भी लॉन्‍च किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Maruti Arena की कारों को इस महीने खरीदना होगा आसान, मिल रहा किस गाड़ी पर कितना Discount Offer

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News