भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे के पवई परिसर के एक छात्रावास में गुरुवार को सिलेंडर की पाइप से गैस रिसाव के कारण आग लग गई, जिससे दो बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दीअधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना रात करीब 10:25 बजे छात्रावास संख्या छह से मिली। एक अधिकारी ने बताया कि घायलों को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) द्वारा संचालित राजावाड़ी अस्पताल, घाटकोपर ले जाया गया।
उन्होंने बताया, “घायलों में से चार लोगों को बाद में चिंचपोकली स्थित महानगरपालिका के कस्तूरबा अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया, जबकि एक व्यक्ति राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती है। घायलों की पहचान अंश अहिरवार (12), तहजीब आलम (9), ईश्वर सिंह (37), शिवकुमार सिंह (34) और अनिलकुमार यादव (23) के रूप में हुई है।”अधिकारी ने बताया कि घटना के तुरंत बाद पुलिसकर्मी और बीएमसी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। अब गैस लीक होने के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।
बीते दिनों आईआईटी बॉम्बे के हॉस्टल में एक छात्र ने खुदकुशी कर ली थी। इसके बाद एक प्रोफेसर पर आरोप लगाया गया कि वह छात्र पर जाति सूचक टिप्पणी करते थे और इस वजह से उनके खुदकुशी कर ली। हालांकि प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला ने इन आरोपों को खारिज किया है।
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
ऊर्जा विज्ञान एवं इंजीनियरिंग विभाग के बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र वाकोडे (22) 18 सितंबर की शाम आईआईटी मुंबई के पवई परिसर स्थित छात्रावास के कमरे में पंखे से लटका मिला था। यह घटना उसके मध्यावधि परीक्षा के दौरान कथित तौर पर चैटजीपीटी और मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते वक्त पकड़े जाने के कुछ घंटे बाद हुई। पवई पुलिस ने छात्र के पिता की शिकायत के आधार पर प्रोफेसर डूला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच कर रही अपराध शाखा अब तक माता-पिता, छात्रों, दोस्तों और संस्थान व हॉस्टल के कर्मचारियों समेत करीब 40 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले में जल्द ही आईआईटी मुंबई के निदेशक शिरीष केदारे को भी समन भेजकर बयान दर्ज करने के लिए बुला सकती है।
विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ और ‘इंडियन एक्सप्रेस’ ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।
राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।
अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का ‘C सर्टिफिकेट’ भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play