IND vs AFG: वैभव सूर्यवंशी दूसरे टी20 में खेल रहे या नहीं, भारतीय प्लेइंग XI में हुआ एक बदलाव – Hindustan

भारत और अफगानिस्तान के बीच मंगलवार को दूसरा टी20 मैच खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टॉस जीतकर अफगानिस्तान को बैटिंग का न्योता दिया। युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को पहले टी20 में मौका नहीं मिला था। ऐसे में कई लोगों को मन में सवाल उठ रहा कि क्या वह दूसरे मुकाबले खेल रहे या नहीं? अगर आपको भी इस सवाल के जवाब की तलाश है तो निराश हाथ लगेगी। 15 वर्षीय सलामी बल्लेबाज सूर्यवंशी दूसरे टी20 में भी नहीं खेल रहे हैं। भारतीय टीम मैनेजमेंट ने फिर से अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की सलामी जोड़ी पर भरोसा जताया है। अभिषेक ने पिछले मैच में 32 गेंदों में 82 रनों की आतिशी पारी खेली थी जबकि सैमसन ने 8 गेंदों में 10 रन बनाए।

भारत ने आज अपनी प्लेइंग इलेवन में सिर्फ एक बदलाव किया है। स्पिनर वरुण चक्रवर्ती मांसपेशियों में खिंचाव के कारण सीरीज से बाहर हो चुके हैं। उनकी जगह रवि बिश्नोई को मौका मिला है। टॉस जीतने के बाद श्रेयस ने कहा, ”हम पहले बॉलिंग करेंगे। टेल्स पिछले कुछ मैचों में मेरे लिए लकी रहा है, चाहे रिजल्ट कुछ भी रहा। आपको विकेट की स्थिति का अच्छा अंदाजा है और बॉलर जितनी जल्दी खुद को ढाल लें तो पहले बॉलिंग करना का थोड़ा फायदा होता है। हालांकि, जो भी टीम सबसे अच्छा खेलती है, वही जीतती है।”

जब श्रेयस से पूछा गया कि क्या पहले टी20I के बाद भारत कुछ अलग करना चाहता है तो उन्होंने कहा, ” हां, बिल्कुल। पहले मैच में पूरी तरह से निर्णायक जीत नहीं थी। हम इसे बहुत बड़े अंतर से जीत सकते थे, लेकिन अजमत और नबी ने मिडिल में बहुत अच्छा खेला। इसके लिए उन्हें बधाई। एक बॉलिंग यूनिट के तौर पर हम शायद मिडिल में कुछ और विकेट ले सकते थे, खासकर 10 से 15 ओवर के बीच में।” भारतीय कप्तान ने प्लेइंग XI में बदलाव पर कहा, ”हां, हमने एक बदलाव किया है। बदकिस्मती से वरुण को साइड स्ट्रेन हो गया। उनकी जगह बिश्नोई आए हैं।”

भारत की प्लेइंग XI: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।

अफ़गानिस्तान की प्लेइंग XI: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादराद (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, गुलबदीन नायब, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी।

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News