—विज्ञापन—
IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच 22 नवंबर को पर्थ के मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच को लेकर टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही जमकर तैयारी कर रही है। फैंस को उम्मीद है कि पर्थ में उन्हें एक रोमांचक मुकाबला देखें को मिलेगा। भारत ने पिछली बार ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में हराया था। वहीं, टीम इंडिया के लिए ये सीरीज काफी ज्यादा अहम है। दरअसल, अगर टीम इंडिया को WTC के फाइनल में जगह बनाने है तो उन्हें ऑस्ट्रेलिया को 4-0 से हराना होगा। पहले टेस्ट मैच से शुभमन गिल और रोहित शर्मा बाहर हो गए हैं। रोहित शर्मा के ना होने पर टीम इंडिया की कप्तानी जसप्रीत बुमराह करेंगे। आइये जानते हैं कि आप इस सीरीज के मैचों को कहां पर देखें सकते हैं:
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हो रही टेस्ट सीरीज का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। फैंस इस सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ डिज्नी+ हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। इसके अलावा आप जिओ सिनेमा पर फ्री में भी द मैच को देख सकते हैं। इस सीरीज के लिए टाइमिंग अलग हैं। सीरीज के पहले तीन मैचों की टाइमिंग अलग-अलग है। आखिरी के दोनों टेस्ट मैच की टाइमिंग एक है। इस सीरीज के मैच को देखें के लिए आप को अपनी नींद खराब करनी पड़ेगी।
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), रवींद्र जड़ेजा, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), सरफराज खान, विराट कोहली, प्रसिद्ध कृष्णा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल, हर्षित राणा, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर।
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिच मार्श, नाथन मैकस्वीनी, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क।
Edited By
Ashutosh Singh
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in