Live
IND vs AUS 5th Test Day 1 Live Cricket Score and updates: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और विराट कोहली ये चारों बल्लेबाज 100 रन के भीतर पवेलियन लौट गए. सिडनी टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों पर हावी हैं. मिचेल स्टार्क से लेकर स्कॉट बोलैंड तक, सभी भारतीय बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूट पड़े हैं. नतीजतन भारतीय टीम पांचवें और आखिरी टेस्ट में मुश्किल में है. कोहली 17 रन बनाकर आउट हुए वहीं यशस्वी ने 10 रन का योगदान दिया. रोहित शर्मा की जगह खेलने उतरे शुभमन गिल 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे जबकि केएल राहुल के बल्ले से पहली पारी में 4 रन निकले. भारत 37.1 ओवर के बाद 80/4
IND vs AUS 5th Test Day 1 LIVE SCORE: भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया की टीमें 5 मैचों की सीरीज के पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच में आज सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर टकरा रही हैं. भारतीय टीम के लिए यह मैच बेहद अहम है. टीम इंडिया इस मैच को जीतकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जीवित रख सकती है. मेलबर्न में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में भारत को 84 रन से हार मिली थी. भारतीय टीम में टकराव की खबरें आने के बाद खिलाड़ी पहली बार मैदान पर उतर रहे हैं. हेड कोच गौतम गंभीर का कहना है कि टीम इंडिया की ड्रेसिंग रूम की बातें वहीं तक सीमित रहनी चाहिए. गंभीर ड्रेसिंग रूम की खबर लीक होने के बाद खफा हैं. इस टेस्ट मैच में कप्तान रोहित के बाहर होने की खबर आ रही है. रोहित ने सिडनी टेस्ट से खुद को अलग रखने का फैसला लिया है जिसे हेड कोच और टीम मैनेजमेंट ने मान लिया है. भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया. जसप्रीत बुमराह इस टेस्ट में भारत की कप्तानी कर रहे हैं.
भारतीय क्रिकेट टीम ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर 13 टेस्ट मैच खेले हैं. भारत ने इनमें से सिर्फ 1 मैच ही जीता है. इस लिहाज से भारत का रिकॉर्ड यहां खराब माना जाएगा. लेकिन 13 मैचों में 7 ड्रॉ खेलकर भारत ने यह भी साबित किया है कि उसे सिडनी में हराना आसान नहीं है. भारतीय टीम की कोशिश होगी कि ड्रॉ के सिलसिले को जीत में तब्दील कर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने पास रखे.
भारत-ऑस्ट्रेलिया का डब्ल्यूटीसी पर्सेंटेंज पॉइंट बराबर होने पर क्या होगा… कौन सी टीम फाइनल में पहुंचेगी, जानें पूरा गणित
टी20 में बने 429 रन… 6 गेंद पर चाहिए थे 22 रन, गेंदबाज ने अकेले पलट दी बाजी, विपक्षी के जबड़े से छीन ली जीत
भारत को ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी के मैदान पर आखिरी बार 6 जनवरी 2012 को हराया था. इसके बाद दोनों टीमें यहां 2015, 2019 और 2021 में टकरा चुकी हैं, लेकिन जीत किसी को नहीं मिली. यह आंकड़ा भारत से ज्यादा ऑस्ट्रेलिया को परेशान कर रहा होगा, जिसने सिडनी में 112 में से 61 टेस्ट मैच जीते हैं. भारतीय टीम यहां 13 में से 5 मैच हारी है. यानी टीम इंडिया यहां अपने 38.46 फीसदी मुकाबले हारी है, जो ऑस्ट्रेलिया (25.00%) के बाद सबसे कम है.
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): सैम कोनस्टास, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड.
भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज.
(37.1) RR 2.15
IND vs AUS 5th Test Day 1 Live Cricket Score And Updates: विराट कोहली का विकेट गंवाकर टीम इंडिया मुश्किल में है. कोहली को 17 के स्कोर पर स्कॉट बोलैंड ने वेबस्टर के हाथों कैच कराकर भारत को चौथा झटका दिया. भारत का पहली पारी में स्कोर 76/4.
IND vs AUS 5th Test Day 1 Live Cricket Score And Updates: लंच के बाद का खेल शुरू हो चुका है. विराट कोहली का साथ देने ऋषभ पंत आए हैं. कोहली 12 रन पर नाबाद हैं. भारत ने लंच से पहले 3 विकेट पर 57 रन बनाए थे.
IND vs AUS 5th Test Day 1 Live Cricket Score And Updates: भारत ने अपनी पहली पारी में लंंच तक 3 विकेट पर 57 रन बना लिए हैं. नाथन लायन ने लंच से ठीक पहले ओवर की आखरी गेंद पर शुभमन गिल को 20 के स्कोर पर स्मिथ के हाथों कैच कराया.
IND vs AUS 5th Test Day 1 Live Cricket Score And Updates: भारतीय टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 50 रन बना लिए हैं. शुभमन गिल और विराट कोहली की जोड़ी मोर्चे पर है. दोनों के बीच 77 गेंदों पर 38 रन की साझेदारी हो चुकी है.
IND vs AUS 5th Test Day 1 Live Cricket Score And Updates: भारत ने शुरुआती 12 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 32 रन बना लिए हैं. शुभमन गिल और विराट कोहली की जोड़ी मोर्चे पर है. गिल 9 और विराट 8 रन बनाकर क्रीज पर हैं.
IND vs AUS 5th Test Day 1 Live Cricket Score And Updates: टीम इंडिया ने अपने दोनों ओपनर्स के विकेट 17 रन के भीतर गंवा दिए. यशस्वी जायसवाल को स्कॉट बोलैंड ने वेबस्टर के हाथों कैच कराकर भारत को दूसरा झटका दिया. जायसवाल 26 गेंदों पर 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे. भारत का स्कोर 17/2.
IND vs AUS 5th Test Day 1 Live Cricket Score And Updates: भारत ने 11 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया. केएल राहुल को मिचेल स्टार्क ने 4 रन के निजी स्कोर पर सैम कोंस्टास के हाथों कैच कराया. राहुल महज 4 रन ही बना सके. राहुल के आउट होने के बाद जायसवाल का साथ देने शुभमन गिल क्रीज पर आए हैं.
IND vs AUS 5th Test Day 1 Live Cricket Score And Updates: भारतीय पारी की शुरुआत हो चुकी है. यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की ओपनिंग जोड़ी क्रीज पर उतर चुकी है. ऑस्ट्रेलिया की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत मिचेल स्टार्क करने आए हैं.
IND vs AUS 5th Test Day 1 Live Cricket Score And Updates: सिडनी टेस्ट मैच में भारत की कप्तानी कर रहे जसप्रीत बुमराह ने टॉस के समय रवि शास्त्री से कहा कि हमारे कप्तान रोहित शर्मा ने खुद को इस टेस्ट से बाहर रखने का फैसला लिया है. इससे पता चलता है कि हमारी टीम में कितनी एकता है.
IND vs AUS 5th Test Day 1 Live Cricket Score And Updates: ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): सैम कोनस्टास, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स केरी (डब्ल्यू), पैट कमिंस (सी), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड.
IND vs AUS 5th Test Day 1 Live Cricket Score And Updates: भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज.
IND vs AUS 5th Test Day 1 Live Cricket Score And Updates: भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया है. सिडनी टेस्ट मैच में रोहित शर्मा की जगह जसप्रीत बुमराह कप्तानी कर रहे हैं. रोहित ने इस टेस्ट मैच से खुद को बाहर रखा है.
IND vs AUS 5th Test Day 1 Live Cricket Score And Updates: भारत ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर 13 टेस्ट मैच खेले हैं. इनमें से सिर्फ 1 मैच ही जीता है. इस लिहाज से भारत का रिकॉर्ड यहां खराब माना जाएगा. लेकिन 13 मैचों में 7 ड्रॉ खेलकर भारत ने यह भी साबित किया है कि उसे सिडनी में हराना आसान नहीं है. भारतीय टीम की कोशिश होगी कि ड्रॉ के सिलसिले को जीत में तब्दील कर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने पास रखे.
IND vs AUS 5th Test Day 1 Live Cricket Score And Updates: भारत- ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवें टेस्ट मैच में टॉस भारतीय समय के मुताबिक सुबह 4:30 बजे होगा. मुकाबले में पहली गेंद सुबह पांच बजे फेंकी जाएगी. अब से कुछ ही देर बाद सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए आएंगे.
IND vs AUS 5th Test Day 1 Live Cricket Score And Updates: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा क्या सिडनी टेस्ट मैच में खेलेंगे? इसपर सबकी नजरें रहेंगी. रिपोर्ट के मुताबिक रोहित सिडनी में नहीं खेलेंगे. उनकी जगह शुभमन गिल को उतारा जा सकता है. बुमराह इस टेस्ट में कप्तानी कर सकते हैं. खराब फॉर्म की वजह से रोहित खुद को इस टेस्ट से बाहर रख सकते हैं.
न्यूज 18 हिंदी के क्रिकेट लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच आज से सिडनी में खेला जा रहा है. इस टेस्ट से जुड़ी पल पल की अपडेट्स के लिए आप बने रहिए हमारे साथ.
IND vs AUS 5th Test Day 1 LIVE SCORE: भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया की टीमें 5 मैचों की सीरीज के पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच में आज सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर टकरा रही हैं. भारतीय टीम के लिए यह मैच बेहद अहम है. टीम इंडिया इस मैच को जीतकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जीवित रख सकती है. मेलबर्न में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में भारत को 84 रन से हार मिली थी. भारतीय टीम में टकराव की खबरें आने के बाद खिलाड़ी पहली बार मैदान पर उतर रहे हैं. हेड कोच गौतम गंभीर का कहना है कि टीम इंडिया की ड्रेसिंग रूम की बातें वहीं तक सीमित रहनी चाहिए. गंभीर ड्रेसिंग रूम की खबर लीक होने के बाद खफा हैं. इस टेस्ट मैच में कप्तान रोहित के बाहर होने की खबर आ रही है. रोहित ने सिडनी टेस्ट से खुद को अलग रखने का फैसला लिया है जिसे हेड कोच और टीम मैनेजमेंट ने मान लिया है. भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया. जसप्रीत बुमराह इस टेस्ट में भारत की कप्तानी कर रहे हैं.
भारतीय क्रिकेट टीम ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर 13 टेस्ट मैच खेले हैं. भारत ने इनमें से सिर्फ 1 मैच ही जीता है. इस लिहाज से भारत का रिकॉर्ड यहां खराब माना जाएगा. लेकिन 13 मैचों में 7 ड्रॉ खेलकर भारत ने यह भी साबित किया है कि उसे सिडनी में हराना आसान नहीं है. भारतीय टीम की कोशिश होगी कि ड्रॉ के सिलसिले को जीत में तब्दील कर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने पास रखे.
भारत-ऑस्ट्रेलिया का डब्ल्यूटीसी पर्सेंटेंज पॉइंट बराबर होने पर क्या होगा… कौन सी टीम फाइनल में पहुंचेगी, जानें पूरा गणित
टी20 में बने 429 रन… 6 गेंद पर चाहिए थे 22 रन, गेंदबाज ने अकेले पलट दी बाजी, विपक्षी के जबड़े से छीन ली जीत
भारत को ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी के मैदान पर आखिरी बार 6 जनवरी 2012 को हराया था. इसके बाद दोनों टीमें यहां 2015, 2019 और 2021 में टकरा चुकी हैं, लेकिन जीत किसी को नहीं मिली. यह आंकड़ा भारत से ज्यादा ऑस्ट्रेलिया को परेशान कर रहा होगा, जिसने सिडनी में 112 में से 61 टेस्ट मैच जीते हैं. भारतीय टीम यहां 13 में से 5 मैच हारी है. यानी टीम इंडिया यहां अपने 38.46 फीसदी मुकाबले हारी है, जो ऑस्ट्रेलिया (25.00%) के बाद सबसे कम है.
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): सैम कोनस्टास, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड.
भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज.
इस ट्रिक से से बनाएं फूली-फूली गोल-गोल रोटियां, दिखने में भी लगेंगी खूबसूरत, यह केवल बाएं हाथ का है खेल
हड्डियों को लोहा बना देगी इस हरे पत्ते का जूस, एनीमिया, स्किन, बाल, आंख और पेट की समस्या से तुरंत मिलेगा छुटकारा
Ujjain Bhasm Aarti : भांग, सिंदूर और चंद्र तिलक से सजे महाकालेश्वर, देखें आज की दिव्य तस्वीरें
Health Tips: सिर्फ 1 महीने चीनी से बनाएं दूरी, शरीर में कई तरह के होंगे बदलाव, जानें क्यों है नुकसानदायक
दिल्ली के न्यू अशोक नगर तक सफर कर पाएंगे मेरठ के लोग, जल्द बढ़ेगा नमो भारत ट्रेन का दायरा
एलोवेरा या आंवला? बालों की ग्रोथ के लिए बेस्ट यह… डैंड्रफ को भी करेगा खत्म
फोन में GB का मतलब क्या है? 1 GB कितने MB के बराबर है
Makar Sankranti: तिल, गुड़ और पतंगों का त्योहार विस्तार से जानिए
Tourist spots: बिलासपुर की ये जगहें है घूमने का शानदार ठिकाना, खूबसूरती में बाली के बीच को भी देती है मात
लाइव ब्लॉग
20 hours ago
10 hours ago