IND vs ENG: टीम इंडिया के लिए आई बड़ी खुशखबरी, चौथे टेस्ट में प्लेइंग 11 का हिस्सा होंगे जसप्रीत बुमराह! – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Jasprit Bumrah: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज रोमांचक हो चली है। लॉर्ड्स में टीम इंडिया ने जबरदस्त खेल दिखाया, लेकिन जीत अंग्रेजों के हिस्से में आई। इंग्लिश टीम सीरीज में 2-1 से आगे है। चौथा मुकाबला ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर 23 जुलाई से खेला जाना है। इस अहम मुकाबले से पहले टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, जसप्रीत बुमराह चौथे टेस्ट में प्लेइंग 11 का हिस्सा होंगे। सीरीज के आगाज से पहले हेड कोच गौतम गंभीर ने साफ किया था कि बुमराह सिर्फ तीन ही टेस्ट मैच में खेलते हुए नजर आएंगे। जस्सी हेडिंग्ले और लॉर्ड्स में पहले ही खेल चुके हैं। ऐसे में माना जा रहा था कि चौथे टेस्ट में एक बार फिर उन्हें आराम दिया जाएगा।
🚨 GOOD NEWS FOR INDIA 🚨
– Jasprit Bumrah is set to play in the 4th Test against England. [Express Sports] pic.twitter.com/vBaulOfdh6
— Johns. (@CricCrazyJohns) July 17, 2025

लॉर्ड्स टेस्ट में हार का मुंह देखने के बाद टीम इंडिया के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार, बुमराह सीरीज के चौथे टेस्ट मैच में खेलते हुए नजर आएंगे। बुमराह का प्रदर्शन तीसरे टेस्ट मैच में कमाल का रहा था। बुमराह ने पहली पारी में 5 विकेट अपने नाम किए थे, जबकि दूसरी इनिंग में उन्होंने 2 विकेट चटकाए थे। वहीं, बल्लेबाजी में भी बुमराह ने टीम इंडिया की हार को टालने का खूब प्रयास किया था। बुमराह ने दूसरी पारी में 54 गेंदों का सामना किया था और उन्होंने रविंद्र जडेजा के साथ मिलकर 9वें विकेट के लिए बेशकीमती 35 रन जोड़े थे।
टीम इंडिया के सहायक कोच रेयान टेन डोशेट का कहना है कि सीरीज दांव पर लगी हुई है और ऐसे में बुमराह का चौथे टेस्ट में खेलना जरूरी है। उन्होंने कहा, “यह काफी जाहिर से बात है कि मैनचेस्टर में सीरीज दांव पर है ऐसे में बुमराह इस मैच में खेलते हुए नजर आएंगे।” जस्सी इस सीरीज में अब तक 2 मैच खेले हैं और वह 12 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। बुमराह से ज्यादा विकेट सिर्फ मोहम्मद सिराज ने चटकाए हैं।
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News