IND vs ENG पांचवां टी-20: अभिषेक की 17 गेंद पर फिफ्टी, तिलक के साथ 36 गेंद पर सेंचुरी पार्टनरशिप की – Dainik Bhaskar

भारत और इंग्लैंड के बीच 5वां टी-20 मुंबई में खेला जा रहा है। रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड ने बॉलिंग चुनी। दोनों टीमों ने 1-1 बदलाव किया। इंग्लैंड में साकिब महमूद की जगह मार्क वुड खेल रहे हैं। वहीं भारत ने अर्शदीप सिंह की जगह मोहम्मद शमी को शामिल किया।
भारत ने 10.1 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 145 रन बना लिए हैं। टीम से अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर हैं। अभिषेक 37 गेंद पर शतक लगा चुके हैं, यह भारत के लिए टी-20 में दूसरा सबसे तेज शतक हैं। उनसे पहले रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंद पर सेंचुरी लगाई थी।
मैच का लाइव स्कोरकार्ड
9वें ओवर की आखिरी गेंद पर भारत ने दूसरा विकेट गंवाया। तिलक वर्मा को ब्रायडन कार्स ने कॉट बिहाइंड करा दिया। तिलक ने 15 गेंद पर 24 रन बनाए। उनकी पारी में 3 चौके और 1 छक्का शामिल रहा।
8वें ओवर की पांचवीं बॉल पर अभिषेक शर्मा ने लियम लिविंगस्टन के खिलाफ छक्का लगाया। उन्होंने तिलक वर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 36 गेंद पर ही सेंचुरी पार्टनरशिप भी कर ली।
ओपनर अभिषेक शर्मा ने 17 बॉल पर अर्धशतक लगाया। इसी के साथ वे भारत के लिए टी-20 इंटरनेशनल में सबसे कम गेंदों पर फिफ्टी लगाने वाले दूसरे प्लेयर बने। पहले नंबर पर अभिषेक के रोल मॉडल युवराज सिंह हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 2007 टी-20 वर्ल्ड कप में 12 बॉल पर फिफ्टी लगाई थी। इस पारी में उन्होंने स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 6 छक्के भी लगाए थे।
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया ने 6 ओवर में 95 रन बना दिए। यह टी-20 इंटरनेशनल में टीम का बेस्ट पावरप्ले स्कोर है। अभिषेक शर्मा ने 17 गेंद पर फिफ्टी लगाई। उन्होंने तिलक वर्मा के साथ फिफ्टी पार्टनरशिप भी कर ली। 2021 में भारत ने स्कॉटलैंड के खिलाफ पावरप्ले में 82 रन बनाए थे। जो इससे पहले टीम का हाईएस्ट पावरप्ले स्कोर था।
अभिषेक शर्मा ने पांचवें ओवर में जैमी ओवर्टन के खिलाफ शुरुआती 2 गेंदों पर 2 छक्के लगाए। इसी के साथ उन्होंने 17 गेंद पर अपनी फिफ्टी भी पूरी कर ली। वे 3 चौके और 5 छक्के लगा चुके हैं। इसी ओवर में तिलक ने छक्का लगाया और अभिषेक के साथ फिफ्टी पार्टनरशिप भी पूरी कर ली। इस ओवर में 25 रन बने।
टीम इंडिया ने चौथे ओवर में ही अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। अभिषेक शर्मा ने मार्क वुड के खिलाफ ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्का लगाया। इसी के साथ टीम की फिफ्टी भी पूरी हो गई। तिलक वर्मा भी पिच पर मौजूद रहे।
भारत के ओपनर संजू सैमसन सीरीज के 5वें मैच में भी शॉर्ट पिच गेंद पर ही आउट हुए। उन्हें मार्क वुड ने डीप स्क्वेयर लेग पोजिशन पर जोफ्रा आर्चर के हाथों कैच कराया। सैमसन ने 7 गेंद पर 16 रन बनाए। वे सीरीज के शुरुआती 4 मुकाबलों में भी शॉर्ट पिच गेंदों पर ही कैच आउट हुए थे।
भारत के लिए संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ओपनिंग करने उतरे। इंग्लैंड से जोफ्रा आर्चर ने पहला ओवर फेंका। उन्होंने पहली ही गेंद शॉर्ट पिच फेंकी। सैमसन ने इस गेंद पर डीप मिड-विकेट की दिशा में छक्का लगा दिया। सैमसन ने पहले ओवर में 2 छक्के और 1 चौका लगाकर 16 रन बटोरे। संजू सीरीज के पिछले चारों मुकाबलों में शॉर्ट पिच गेंदों पर ही कैच आउट हुए थे।
इंग्लैंड के जोस बटलर बतौर कप्तान टीम के लिए 50वां टी-20 खेल रहे हैं। वे इस मुकाम तक पहुंचने वाले इंग्लैंड के दूसरे ही कप्तान बने। ऑएन मॉर्गन ही उनसे ज्यादा मैचों में इंग्लैंड की कप्तानी कर सके हैं। बटलर 2022 में टीम को टी-20 वर्ल्ड कप जिता चुके हैं।
ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक भी मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे। उन्होंने मुंबई के बच्चों के साथ टेनिस बॉल क्रिकेट भी खेला।
टॉस से पहले भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव और इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने ब्रिटेन के प्रिंस एडवर्ड से मुलाकात की। प्रिंस एडवर्ड को एडिनबर्ग के ड्यूक की उपाधि मिली हुई है।
बॉलीवुड स्टार आमिर खान अपने बेटे जुनैद की नई फिल्म ‘लवयाप्पा’ का प्रमोशन करने के लिए वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे। उन्होंने पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना, पीयूष चावला और आकाश चोपड़ा से बातचीत भी की।
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी और वरुण चक्रवर्ती।
इंग्लैंड : जोस बटलर (कप्तान), फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेट, हैरी ब्रूक, जैकब बेथेल, लियम लिविंगस्टन, जैमी ओवर्टन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद और मार्क वुड।
वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के जोस बटलर ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। टीम में साकिब महमूद की जगह मार्क वुड की वापसी हुई। वहीं टीम इंडिया ने अर्शदीप सिंह को बाहर कर मोहम्मद शमी को शामिल किया।
इंग्लिश टीम के प्लेयर्स वानखेड़े स्टेडियम में प्रैक्टिस करते नजर आए। जैकब बेथेल को बैटिंग करते देखा गया।
रविवार का दिन भारतीय क्रिकेट के लिए खुशनुमा रहा। देश की विमेंस टीम ने मलेशिया में अंडर-19 टी-20 वर्ल्ड कप जीता। टीम ने कुआलालंपुर के स्टेडियम में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से फाइनल हराया। टीम लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी है। 2023 में भारत ने इंग्लैंड को फाइनल हराकर खिताब जीता था। पढ़ें पूरी खबर…
भारत वानखेड़े स्टेडियम में 7 साल से अजेय है। टीम ने यहां 2017 से तीन मैच खेले और तीनों जीते। यहां कुल 8 टी-20 इंटरनेशनल खेले गए हैं। इसमें 4 मैच टी-20 सीरीज के दौरान और बाकी चार 2016 वर्ल्ड कप के दौरान खेले गए। भारत ने 5 मैच खेले, बाकी 3 वर्ल्ड कप के दौरान अन्य देशों के मुकाबले रहे। 5 में से भारत को 3 में जीत और 2 में हार का सामना करना पड़ा। भारत को यहां आखिरी हार 2016 में वर्ल्ड कप के दौरान वेस्टइंडीज के खिलाफ सेमीफाइनल में मिली थी।
भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 में अब तक 28 मैच खेले गए। 16 में भारत और महज 12 में इंग्लैंड को जीत मिली। इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ आखिरी टी-20 सीरीज 2014 में जीती थी। इंग्लिश टीम भारत के खिलाफ लगातार 5वीं टी-20 सीरीज हार गई है। भारत में तो टीम को 2011 से कोई टी-20 सीरीज में जीत नहीं मिली।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News