Written By Alsaba Zaya
India vs Japan: भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी-20 मुकाबला एशियन गेम्स 2026 से पहले आयोजित किया जाएगा. इस मुकाबले के लिए भारत और जापान की टीम घोषित हो चुकी हैं. 22 सितंबर को दोनों देश इतिहास में पहली बार टी-20आई क्रिकेट में आमने सामने होंगे. ये मुकाबला 22 सितंबर को सानो इंटरनेशन क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार ये मुकाबला सुबह 9:30 बजे शुरू होगा.
मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग की बात करें तो ये मैच फैन कोड ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा. इसके अलावा मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. स्टार स्पोर्ट्स पर आप हिंदी और अंग्रेजी में कमेंट्री का लुत्फ उठा सकते हैं फैंस इस मैच का इंतजार बेसब्री के साथ कर रहे हैं. भारतीय टीम श्रेयस अय्यर की अगुवाई में इस मैच को खेलने के लिए उतरेगी. इसके अलावा टीम में संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, जसप्रीत बुमराह जैसे स्टार खिलाड़ी नजर आएंगे. भारतीय टीम फुल स्ट्रेंथ के साथ मैदान पर उतरने वाली है. इस मैच के बाद भारतीय टीम एशियन गेम्स 2026 में भाग लेने के लिए उतरेगी. भारतीय टीम सीधे क्वाटर्रफाइनल में उतरेगी. भारतीय टीम शानदार फॉर्म में है ऐसे में फैंस टीम से गोल्ड मेडल की उम्मीद कर रहे हैं.
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301