IND vs NZ: कितने बजे शुरू होगा भारत-न्यूजीलैंड चौथा T20I मुकाबला? जानें मैच टाइमिंग और LIVE एक्शन से जुड़ी पूरी डिटेल्स – News24 Hindi

Edited By Sanjeet
भारत-न्यूजीलैंड के बीच 30 अक्टूबर को होगा चौथा टी20I मैच (PIC Credit – ANI)
India vs New Zealand 4th T20I Match Timing: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार, 30 अक्टूबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा. टीम इंडिया पहले ही लगातार तीन मुकाबले जीतकर सीरीज में 3-0 से अपने नाम कर चुकी है. अब भारतीय टीम चौथे टी20 मैच में जीत दर्ज कर सीरीज में अपना दबदबा बरकरार रखना चाहेगी, जबकि कीवी टीम वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है. इससे पहले आइए जानते हैं भारत-न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20I मुकाबला कितने बजे शुरू होगा और आप इसे कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 को खेला जाएगा. दोनों टीमें न्यूजीलैंड के ऑकलैंड के ईडन पार्क में आमने-सामने होंगी. बतौर कप्तान श्रेयस अय्यर और मिचेल सैंटनर आमने-सामने होंगे.
📍 Eden Park, Auckland

Getting match-ready ahead of the 4️⃣th T20I 👊#TeamIndia | #NZvIND pic.twitter.com/oQnYURYMLF
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा. वहीं, इसके आधे घंटे पहले यानी दोपहर 12 बजे टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान मैदान पर उतरेंगे.
भारत में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. भारतीय फैंस टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स चैनल के जरिए इस मुकाबले का लाइव प्रसारण देख सकते हैं. इसके अलावा, आप डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर फ्री में भारत-न्यूजीलैंड चौथा टी20 मुकाबला देख सकते हैं.
वहीं, मोबाइल, लैपटॉप यूजर्स सोनी लिव (SonyLIV) ऐप और वेबसाइट पर भारत-न्यूजीलैंड चौथे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं. हालांकि, सोनी लिव पर लाइव मैच देखने के लिए आपको सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी.
ICYMI: ABHI SHOW 🔥

Launched balls into the stands, left the Kiwi bowlers searching for answers, and then sat down like it was just another day at the office. 🧘‍♂️

Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand, 4th T20I on 30th Oct, 11:30 AM onwards, LIVE on Sony Sports Network… pic.twitter.com/mUEZuBdq3u
ये भी पढ़ें- IND vs NZ: अभिषेक शर्मा रचेंगे इतिहास! चौथे T20I में सिर्फ 18 रन बनाते ही बन जाएंगे ऐसा करने वाले पहले भारतीय
भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव.
न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, बेवॉन जैकब्स, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ और ब्लेयर टिकनर.
ये भी पढ़ें- IND vs PAK Live Streaming: भारत-पाकिस्तान के बीच फिर होगा महामुकाबला, जानें कब और कहां देख पाएंगे लाइव

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News