Written By Aditya
IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम के सुपरस्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह लंबे समय के बाद रेड बॉल क्रिकेट में कमबैक करते हुए नजर आ रहे हैं. अपने कमबैक मैच की पहली पारी में बुमराह ने कमाल का प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया को बहुत ही धमाकेदार शुरुआत भी मिली. वेलिंगटन टेस्ट मैच के पहले दिन ही जसप्रीत बुमराह ने कमाल का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इसी के साथ उन्होंने दिग्गज कपिल देव के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है.
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पारी की सिर्फ तीसरी ही गेंद पर न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लॉथम को क्लीन बोल्ड करके पवेलियन भेज दिया. इसी के साथ बुमराह भारत के दूसरे तेज गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने विदेशी सरजमीं पर पारी के पहले ओवर में ही 2 बार विकेट झटके हैं. बुमराह के अलावा ये कारनामा भारतीय दिग्गज कपिल देव ने किया हुआ है. बुमराह ने इससे पहले 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम टेस्ट मैच में भी विकेट हासिल किया था. वहीं कपिल देव ने 1992 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ और 1993 में श्रीलंका के खिलाफ ये कारनामा किया था. इस मुकाबले में 3 विकेट लेने के साथ ही साथ जसप्रीत बुमराह भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में 10वें नंबर पर पहुंच गए हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: कमबैक के लिए दूसरे दिन टीम इंडिया को करने होंगे ये 3 काम, हाथ से निकल सकता है मुकाबला
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301