IND vs NZ: पहले टेस्ट मैच में इन 5 खिलाड़ियों को बेंच पर बिठा सकती है टीम इंडिया, गंभीर-गिल लेंगे बड़ा फैसला – News24 Hindi

Edited By :Aditya
Updated:
IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज 19 नवंबर से खेली जाने वाली है. आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के फाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया को इस सीरीज में 2-0 से जीतना होगा. जिसके कारण ही टीम इंडिया ने इस सीरीज की जमकर तैयारी की है. इंडिया ए की टीम ने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ 3 अनौपचारिक टेस्ट मैचों की सीरीज खेली थी. जहां पर कई स्टार खिलाड़ी नजर आए थे. हालांकि उसके बाद भी कई खिलाड़ियों को पहले टेस्ट मैच में बेंच पर बैठना पड़ेगा. (Pic Credit- AI Generated)
नंबर 3 के बल्लेबाज साई सुदर्शन को भी पहले टेस्ट मैच में बेंच पर बैठना पड़ सकता है. दरअसल नंबर 3 पर टीम मैनेजमेंट देवदत्त पडिक्कल को मौका दे सकती है. जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन किया था. सुदर्शन ने इंडिया ए के लिए बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया था. लेकिन पडिक्कल का प्रदर्शन उनसे भी बेहतर था.   (Pic Credit- ANI) 
तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को भी मौका मिलना फिलहाल मुश्किल नजर आ रहा है. टीम मैनेजमेंट फिलहाल 4 तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरना पसंद करती है. ऐसे में नंबर 8 पर टीम रेड्डी की जगह अंशुल कंबोज को मौका दे सकती है. कंबोज मौका पड़ने पर थोड़ी बहुत बल्लेबाजी भी कर सकते हैं.  (Pic Credit- ANI) 
स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर का नाम भी इस लिस्ट में नजर आ रहा है. टीम प्लेइंग 11 में सिर्फ एक स्पिनर को ही मौका दे सकती है. इस जगह के लिए फिलहाल रवींद्र जडेजा का नाम आगे चल रहा है. ऐसे में वाशिंगटन सुंदर को पहले टेस्ट मैच के दौरान बेंच पर बैठना पड़ सकता है. सुंदर को अपनी बारी का इंतजार करना होगा.  (Pic Credit- ANI) 
इंजरी से कमबैक कर रहे आकाशदीप को भी पहले टेस्ट मैच में बेंच पर बैठना पड़ा सकता है. प्रसिद्ध कृष्णा इंजरी के बाद वापसी कर चुके हैं. ऐसे में टीम मैनेजमेंट जसप्रीत बुमराह का साथ देने के लिए आकाशदीप की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को मौका दे सकती है. आकाशदीप को टीम मैनेजमेंट बैकअप के रूप में देख रही है.  (Pic Credit- ANI) 
युवा तेज गेंदबाज गूरनूर बरार का नाम भी इस लिस्ट में नजर आ रहा है. आकाशदीप की तरह बरार को भी टीम मैनेजमेंट बैकअप के रूप में देख रही है. अंशुल कंबोज, प्रसिद्ध कृष्णा, और जसप्रीत बुमराह के साथ मोहम्मद सिराज का खेलना लगभग पक्का नजर आ रहा है. ऐसे में गूरनूर बरार को भी अपनी बारी का इंतजार करना होगा.  (Pic Credit- Screengrab) 
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News