Feedback
पूर्व पाक तेज गेंदबाज शोएब अख़्तर ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम से अपील की है कि वे भारतीय टीम की ‘हवा’ (aura) भूलकर एशिया कप फाइनल में बिना डरे क्रिकेट खेलें. भारत अब तक पाकिस्तान को टूर्नामेंट में दो बार हरा चुका है. अख़्तर ने बीते कुछ हफ्तों में पाकिस्तान की आलोचना की थी, लेकिन गुरुवार रात बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह बनाने के बाद उन्होंने टीम की तारीफ की और कहा कि पाकिस्तान भारत जैसी अजेय टीम को भी हरा सकता है.
अख़्तर ने एक पाकिस्तानी टीवी पर कहा, ‘हमें भारत की बनाई हुई हवा तोड़नी होगी. जैसे हम बांग्लादेश के खिलाफ लड़े, वैसे ही भारत के खिलाफ उतरना होगा. पाकिस्तान को यह सोचना बंद करना होगा कि हमें 20 ओवर गेंदबाज़ी करनी है. नहीं! हमें उन्हें आउट करना है. जब आप उन्हें आउट करने निकलेंगे, तब भारत को भी लगेगा कि रन बनाना आसान नहीं है. इस बार हमें उन्हें तोड़ना होगा.’
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के साथ फाइनल से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, हार्दिक के साथ ये स्टार हुआ इंजर्ड
उन्होंने आगे कहा, ‘हमारे पास शाहीन शाह आफरीदी जैसा नंबर वन तेज गेंदबाज़ है, और हारिस रऊफ दुनिया के किसी भी गेंदबाज जितनी तेज गेंदबाज़ी कर रहा है. तो अगर हम इस मानसिकता के साथ खेलें तो कोई समस्या नहीं होगी.’
अभिषेक शर्मा पर क्या बोले अख्तर
अख्तर ने कहा, ‘हमें अभिषेक को पहले दो ओवरों में आउट करना ही होगा. वह अभी तक टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर हैं. अगर वे जल्दी आउट हो गए तो भारत भी दबाव में आ जाएगा. शुरुआत से ही उन्हें अच्छी बैटिंग मिल रही है, लेकिन अगर अभिषेक जल्दी आउट होते हैं तो भारत भी संघर्ष करेगा.’
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान का धुआं उड़ा देने वाली टीम इंडिया को इन 5 गलतियों से फाइनल में रहना होगा सावधान
अख़्तर ने आगे कहा, ‘देखिए, चाहे भारत कैसा भी खेले, लेकिन पाकिस्तान को कभी कम मत आंकिए. यह टीम फाइनल में हमेशा कुछ अलग कर दिखाती है. चाहे बुरी टीम उतारो, चाहे बुरा खेलो, लेकिन फाइनल में पाकिस्तान अचानक शानदार क्रिकेट खेलता है और खिताब जीत लेता है. यह कई बार हो चुका है और मुझे लगता है इस बार भी यही होगा.’
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू