IND vs SL Match Highlights: भारत ने सुपर ओवर में जीता मैच, खूब लड़ी श्रीलंका की टीम – Jansatta

Asia Cup 2025, Sri Lanka vs India Super 4, Match: सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम इंडिया ने दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ सुपर 4 का अपना अंतिम मैच खेला। इस मैच का फैसला सुपर ओवर के जरिए हुआ जिसमें भारत को जीत मिली।
इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और टीम इंडिया पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 202 रन बनाए। इसके बाद श्रीलंका ने भी 20 ओवर में 5 विकेट पर 202 रन बनाए और मैच सुपर ओवर में पहुंच गया।
सुपर ओवर में श्रीलंका ने पहले बैटिंग की और भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह ने गेंदबाजी की। श्रीलंका की टीम ने 5 गेंदों पर 2 रन बनाए और अपने 2 विकेट गंवा दिए। भारत को जीत के लिए 3 रन का टारगेट मिला। भारत की तरफ से बैटिंग के लिए सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल आए। सूर्यकुमार ने असलंका की पहली ही गेंद पर 3 रन लेकर भारत को जीत दिला दी।
भारत की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही और गिल 4 रन के स्कोर पर आउट हुए। अभिषेक ने 22 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया और 61 रन पर आउट हो गए। सूर्यकुमार यादव 12 रन पर आउट हुए। संजू ने 39 रन की शानदार पारी खेली। हार्दिंक पंड्या 2 रन पर आउट हो गए। तिलक वर्मा 49 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि अक्षर पटेल भी 21 रन पर नाबाद रहे। श्रीलंका के लिए तीक्षणा, समीरा, हसरंगा, शनाका और असलंका ने एक-एक विकेट लिए।
श्रीलंका का पहला विकेट कुशल मेंडिस के रूप में गिरा जो डक पर आउट हुए। निसांका ने 25 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया जबकि कुशल परेरा ने भी 25 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और 58 रन की शानदार पारी खेली। कप्तान असलंका 5 रन पर आउट हुए। कामिंदू मेंडिस 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। निसांका ने 52 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया और 107 रन की पारी खेलकर आउट हुए। शनाका 22 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की तरफ से हार्दिक, अर्शदीप, हर्षित, कुलदीप और वरुण ने एक-एक विकेट लिए।
भारत की प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।
श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन
पथुम निसांका, कुशल मेंडिस (विकेटकीपर), कुशल परेरा, चरित असलंका (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, जानिथ लियानागे, दुश्मांता चमीरा, महेश तीक्षणा, नुवान तुषारा।

भारत को सुपर ओवर में जीत के लिए 3 रन का टारगेट मिला था और सूर्यकुमार यादव ने असलंका की पहली ही गेंद पर 3 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस मैच में श्रीलंका ने शानदार खेल दिखाया और जमकर लड़ाई की, लेकिन आखिर में उसे हार मिली और भारत का विजयी क्रम जारी रहा।
सुपर ओवर में श्रीलंका की टीम ने 5 गेंदों पर 2 विकेट गंवाकर 2 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 3 रन का टारगेट मिला। अर्शदीप सिंह को दोनों विकेट मिले।
सुपर ओवर में श्रीलंका के लिए बैटिंग करने कुशल परेरा और शनाका आए और अर्शदीप सिंह ने पहली ही गेंद पर परेरा को डक पर रिंकू सिंह के हाथों कैच आउट करवा दिया।
श्रीलंका की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 202 रन बनाए और अब ये मैच सुपर ओवर में पहुंच गया। इस मैच का फैसला अब सुवर ओवर के जरिए होगा।
निसांका ने 107 रन की शानदार पारी खेली और हर्षित राणा की गेंद पर वो वरुण चक्रवर्ती के हाथों आउट हुए। श्रीलंका को जीत के लिए 5 गेंदों पर 12 रन चाहिए।
श्रीलंका को जीत के लिए 6 गेंदों पर 12 रन की जरूरत है। इस टीम ने 19 ओवर में 4 विकेट पर 191 रन बना लिए हैं। मैच रोमांचक मोड़ पर है।
श्रीलंका ने 18 ओवर में 4 विकेट पर 180 रन बना लिए हैं। अब इस टीम को जीत के लिए 12 गेंदों पर 23 रन की जरूरत है। निसांका और शनाका क्रीज पर है। मैच काफी रोमांचक मोड़ पर है।
पथुम निसांका ने 52 गेंदों पर छक्के के साथ अपना शतक पूरा किया। ये एशिया कप 2025 का पहला शतक भी रहा। श्रीलंका की टीम अच्छी स्थिति में है।
भारत को चौथी सफलता अर्शदीप सिंह ने कामिंदू मेंडिस को आउट करके दिलाई। अब श्रीलंका को जीत के लिए 18 गेंदों पर 33 रन बना लिए हैं। श्रीलंका ने 17 ओवर में 4 विकेट पर 170 रन बना लिए हैं।
भारत को तीसरी सफलता असलंका के रूप में मिला जो 5 रन पर आउट हुए। गिल ने उनका कैच कुलदीप यादव की गेंद पर लपका। श्रीलंका को जीत के लिए 26 गेंदों पर 43 रन बनाने हैं।
भारत को दूसरी सफलता वरुण ने दिलाई और उन्होंने कुशल परेरा को 58 के स्कोर पर स्टंप आउट करवा दिया। अब कप्तान चरित असलंका क्रीज पर आए हैं।
श्रीलंका को जीत के लिए 48 गेंदों पर 69 रन की जरूरत है। निसांका और परेरा के बीच 69 गेंदों पर 127 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत को विकेट की तलाश है।
कुशल परेरा ने भी 25 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। श्रीलंका ने 9 ओवर में एक विकेट पर 103 रन बना लिए हैं। जीत के लिए अब 66 गेंदों पर 100 रन की जरूरत है। भारत को विकेट की तलाश है।
निसांका ने 25 गेंदों पर अर्धशतक बना लिया है। श्रीलंका ने 8 ओवर में एक विकेट पर 89 रन बना लिए हैं। निसांका और कुशल परेरा के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है।
श्रीलंका ने पावरप्ले यानी पहले 6 ओवर में एक विकेट पर 72 रन बना लिए हैं। जीत के लिए अब 131 रन बनाने हैं। भारत को विकेट की तलाश है।
श्रीलंका के लिए पथुम निशांका कमाल की बैटिंग कर रहे हैं और अर्धशतक के करीब हैं। इस टीम ने 5 ओवर में एक विकेट पर 61 रन बना लिए हैं।
श्रीलंका ने 3 ओवर में 30 रन बना लिए हैं और अब जीत के लिए 173 रन बनाने हैं। क्रीज पर निसांका और कुशल परेरा मौजूद हैं। अब तक हार्दिंक पंड्या को एक सफलता मिली है।
श्रीलंका का पहला विकेट कुशल मेंडिस के रूप में गिरा जिन्हें हार्दिक पंड्या ने डक पर आउट कर दिया। श्रीलंका ने एक ओवर में 7 रन बना लिए हैं। एक विकेट गिर चुका है।
भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए अभिषेक शर्मी के अर्धशतक और तिलक के नाबाद 49 रन की पारी के दम पर 20 ओवर में 5 विकेट पर 202 रन बनाए। श्रीलंका को जीत के लिए 203 रन का टारगेट मिला है।
भारतीय टीम ने 18 ओवर में 5 विकेट पर 179 रन बना लिए हैं। अभी क्रीज पर तिलक के साथ अक्षर पटेल शामिल है। तिलक अर्धशतक के करीब हैं।
हार्दिक पंड्या बड़ा स्कोर नहीं कर पाए और 2 रन के स्कोर पर कैच आउट हो गए। संजू के बाद हार्दिक का विकेट तुरंत गिरा। चमीरा ने उनका शानदार कैच लपका।
संजू सैमसन ने 23 गेंदों पर 39 रन की पारी खेली और कैच आउट हो गए। उन्होंने चौथे विकेट के लिए तिलक के साथ शानदार अर्धशतकीय साझेदारी की। हार्दिक क्रीज पर आए हैं। भारत ने 16 ओवर में 4 विकेट पर 162 रन बना लिए हैं।
भारतीय टीम ने 15 ओवर में 3 विकेट पर 150 रन बना लिए हैं। संजू और तिलक के बीच 38 गेंदों पर 58 रन की साझेदारी हो चुकी है। दोनों ने भारतीय पारी को संभाल लिया है।
भारत ने 13 ओवर में 3 विकेट पर 133 रन बना लिए हैं। संजू और तिलक के बीच चौथे विकेट के लिए 26 गेंदों पर 41 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत बड़े स्कोर की तरफ अग्रसर है।
भारत ने 10 ओवर में 3 विकेट पर 100 रन बना लिए हैं। अभी क्रीज पर संजू के साथ तिलक वर्मा मौजूद हैं। भारत यहां से बड़े स्कोर तक पहुंचने की कोशिश करेगा।
अभिषेक शर्मा ने 61 रन की पारी खेली और कैच आउट हो गए। भारत ने 9 ओवर में 3 विकेट पर 94 रन बनाए हैं। संजू सैमसन और तिलक क्रीज पर मौजूद हैं।
सूर्यकुमार ने 13 गेंदों पर 12 रन बनाए और पगबाधा आउट हुए। चौथे नंबर पर बैटिंग के लिए तिलक वर्मा आए हैं। भारत ने 7 ओवर में 2 विकेट पर 75 रन बना लिए हैं।
अभिषेक ने 22 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया और इस दौरान 2 छक्के और 7 चौके लगाए। इस टूर्नामेंट में ये उनका लगातार तीसरा अर्धशतक रहा। भारत ने 6 ओवर में एक विकेट पर 71 रन बना लिए हैं। दूसरे विकेट के लिए 27 गेंदों पर 56 रन की साझेदारी हो चुकी है।
भारत ने पहले 4 ओवर में 44 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा तेज गति से बैटिंग कर रहे हैं जबकि सूर्यकुमार यादव लय में आने की कोशिश कर रहे हैं। एक विकेट गिर चुका है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News